घी का इस्तेमाल किचन में कई तरह से किया जाता है. कोई दाल में तड़का लगाने, तो कोई रोटी पर घी लगाने या फिर हलवा और लड्डू जैसी मिठाइयां बनाने के लिए करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि घी स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को हेल्दी फैट और विटामिन देने का काम करता है. आयुर्वेद में तो घी का इस्तेमाल ब्यूटी और हेल्थ को सुधारने के लिए भी किया जाता है. इस वक्त वैसे भी फेस्टिवल सीजन चल रहा है. ऐसे में मार्केट में घी की डिमांड ज्यादा है. डिमांड को पूरा करने के लिए कुछ लोग मिलावट भी कर सकते हैं. ऐसे में घी की शुद्धता को लेकर सवाल उठना लाजमी है और असली और नकली घी की पहचान करना भी जरूरी है. अगर आपको पहचान करना नहीं आता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Lint Remover: ऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
घी के रंग से कैसे करें पहचान?
असली घी का अंदाजा लगाने के लिए सबसे पहले आपको उसके रंग पर ध्यान देना होगा. आमतौर पर घी का रंग हल्के पीले से लेकर सुनहरे पीले या लगभग सफेद रंग का होता है. हालांकि, शुद्ध घी का रंग अलग-अलग हो सकता है, जबकि मिलावटी घी में पीलापन ज्यादा होता है.
खुशबू से करें असली घी की पहचान
शुद्ध घी में खुशबू अलग ही होती है, जिसे हल्का गर्म करके आसानी से पहचाना जा सकता है. वहीं, कुछ मिलावटी घी या खराब क्वालिटी वाले घी में अजीब सी महक हो सकती है.
कैसे करें असली घी की पहचान?
घी की खुशबू समझने के लिए आप थोड़ी मात्रा में इसे गर्म करके देख सकते हैं.
कैसे करें?
- एक साफ बर्तन में एक चम्मच घी लें.
- इसे हल्की आंच पर गर्म करें.
- फिर घी के पिघलने और उसकी खुशबू पर ध्यान दें.
- अगर गर्म होने पर घी का पिघलना नेचुरल है तो इसका मतलब घी असली है.
फ्रिज में रखकर करें चेक
घी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखने पर बदलाव आ सकता है. हालांकि, घी का जमना उसके फैटी एसिड पर भी डिपेंड करता है. अगर घी जमने के बाद रंग बदल ले या चिकनाई ज्यादा नजर आए तो उसमें मिलावट की गई है.
शुद्धता टेस्ट करने के लिए आयोडीन आएगा काम
अगर आपको लग रहा है कि घी में स्टार्च मिलाया गया है तो आयोडीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी इस टेस्ट को करने की सलाह दी है. इस दौरान घी को पानी के साथ मिलाकर गर्म करके ठंडा किया जाता है और फिर आयोडीन घोल की कुछ बूंदें डाली जाती हैं. अगर नीला रंग दिखाई देता है तो इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है.
खरीदते वक्त किन बातों पर ध्यान दें?
- घी की खरीदारी के वक्त आपको ये सावधानियां बरतनी चाहिए.
- पैकेट पर लिखी सामग्रियों का नाम जरूर पढ़ें.
- FSSAI लाइसेंस नंबर और उसके बारे में जानकारी जरूर पता करें.
- पैकेट की सील और एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर की तारीख भी चेक करें.
- खुला हुआ घी किसी अच्छी दुकान से ही खरीदें.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रूखे और बेजान हो जाते हैं बाल? अभी से अपनाएं ये आसान टिप्स, Hair Fall और फ्रिजीनेस से भी मिल सकेगी राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
3 hrs agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
8 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
22 hrs agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
23 hrs agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
1 day agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
1 day agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 day agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 day agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines