राजमा-चावल भारतीय घरों की पसंदीदा डिश में शामिल है. स्वाद के साथ-साथ राजमा प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों का स्रोत भी माना जाता है, लेकिन बाजार से राजमा खरीदते समय उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है. खराब क्वालिटी, पुराना या गलत तरीके से स्टोर किया गया राजमा खाने का स्वाद बिगड़ने के साथ पेट से जुड़ी परेशानी भी पैदा कर सकता है. इसलिए सिर्फ रंग या फिर शेप के आधार पर राजमा नहीं खरीदना चाहिए. खरीदारी के समय कुछ बातों पर ध्यान देकर खराब या खुशबू दानों से बचा जा सकता है. इसके अलावा, राजमा में एक तरह का बीज मिलाया जाता है, जो दिखने में बिल्कुल राजमा की तरह होता है लेकिन असल में फली का सूखा बीज होता है.
इसे भी पढ़ें- गुलाब जामुन की सब्जी! जोधपुर की इस अनोखी डिश की रेसिपी जानकर चौंक जाएंगे आप
राजमा खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान | How To Identify Real Rajma
दानों का रंग और शेप पर ध्यान देना
राजमा की अलग-अलग किस्मों का रंग और आकार अलग हो सकता है. हालांकि, ज्यादातर राजमा का साइज किडनी के शेप का होता है. इसलिए सिर्फ गहरे या हल्के रंग को देखकर उसे नकली नहीं कहा जा सकता. फिर भी खरीदते समय ऐसे पैकेट या दाने चुनें जिनमें रंग काफी हद तक एक जैसा हो और दाने नॉर्मल साइज के हों. अगर बहुत ज्यादा टूटे हुए, सिकुड़े या फिर छोटे-बड़े दिखने वाले दाने हैं तो ऐसा राजमा खरीदने से बचना बेहतर है.
पैकेट वाला राजमा ही खरीदें
अगर आप खुला हुआ राजमा खरीदते हैं तो इसमें कई तरह की मिलावट की जा सकती है. इसलिए FSSAI ने बताया है कि पैकेट वाला राजमा खुले राजमा से सही होता है. इसमें लाइसेंस नंबर, पैकिंग की तारीख या बेस्ट बिफोर जैसी जानकारी दी गई होती है. हालांकि, पैकेट वाला राजमा थोड़ा महंगा होता है, लेकिन यह राजमा बेस्ट रहता है.
वैक्स या ऑयल की मिलावट करना
राजमा दिखने में बहुत ही चमकदार लगे तो हो सकता है इसमें वैक्स या ऑयल की मिलावट की जा सकती है. इसलिए इस चीज का टेस्ट जरूर करें, जिसके लिए गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए भिगोएं. अगर पानी तुरंत चमकीला लाल या गहरा गुलाबी हो जाए तो समझें कि रंग की मिलावट की गई है.
रुई से करें टेस्ट
रुई यानी कॉटन का भी टेस्ट कर सकते हैं. आपको सूखे राजमा और गीली रूई से रगड़कर देखें. अगर रूई पर लाल या गुलाबी रंग का निशान आ जाए तो राजमा मिलावटी है. अगर रुई पर रंग नहीं आ रहा है तो राजमा मिलावटी नहीं है. आप यह राजमा खरीद सकते हैं, लेकिन पैकेट वाला खरीदना बेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- एक-एक कली छीलने की झंझट खत्म! लहसुन छीलने के ये देसी जुगाड़ कर देंगे काम आसान
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines