एक-एक कली छीलने की झंझट खत्म! लहसुन छीलने के ये देसी जुगाड़ कर देंगे काम आसान

Easy Garlic Peeling Hacks: लहसुन की एक-एक कली छीलने में अगर आपका भी काफी समय और मेहनत चली जाती है, तो रसोई के ये आसान जुगाड़ काम आ सकते हैं. जानिए लहसुन के छिलके जल्दी और आसानी से हटाने के अलग-अलग तरीके, ताकि खाना बनाते समय यह छोटा काम परेशानी न बने.

GARLIC Tips

लहसुन छीलने का आसान तरीका. (Image: AI/pexels)

विज्ञापन

खाना बनाते वक्त सब्जी तो आराम से बन जाती है, लेकिन लहसुन छीलना सबसे बड़ा झंझट का काम लगता है. उसमें भी अगर सिर्फ कुछ कलियां ही छीलनी हों तब तो इतनी दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जब पूरी मुट्ठी लहसुन छीलने होते हैं तब तो बहुत दिक्कत होती है. खासकर कुछ लहसुन के सूखे छिलके हाथों में चिपकते हैं और कई बार तो लहसुन की कली भी साथ में टूट जाती है. लेकिन अब लहसुन को छीलने के लिए आपको इतना झंझट करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं ऐसे कुछ हैक्स जिनकी मदद से आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ड्राई क्लीन के झंझट से अपने पैसे बचाने हैं तो घर पर ही ऐसे करें महंगे कपड़ों की सफाई, सालोंसाल नया दिखेगी फैब्रिक

Advertisment

कटोरी में बंद करके ये तरीका अपनाएं

लहसुन का छिलका आसानी से निकालने के लिए सबसे पहले एक पूरी लहसुन की गांठ को अलग-अलग कलियों में तोड़ लीजिए. अब बंद डिब्बे में लहसुन डालकर डिब्बे को अच्छी तरह हिलाएं. अगर आपके पास बंद डिब्बा नहीं है तो आप दो कटोरियों की मदद से भी ये प्रोसेस कर सकते हैं. ऐसा करने से लहसुन के सूखे छिलके ढीले हो सकते हैं और उसके बाद कलियों में से छिलके आसानी से निकाले जा सकते हैं. यह तरीका सूखे लहसुन के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

गर्म पानी भी आ सकता है काम

गर्म पानी वाला ये तरीका तब सबसे ज्यादा मददगार साबित हो सकता है, जब छिलका लहसुन की कली से चिपका हुआ हो. छिलके को इस तरीके से हटाने के लिए कलियों को सबसे पहले अलग-अलग करके हल्के गर्म पानी में भिगोकर कुछ मिनट के लिए रख दीजिए. इस बात का ध्यान रखिएगा कि पानी बहुत गर्म या फिर उबलता हुआ न हो. इसके बाद जब आप लहसुन को पानी से निकालकर कली को हल्का सा दबाएंगे तो उसका छिलका अपने आप ढीला पड़ जाएगा. लहसुन को ज्यादा देर के लिए पानी में नहीं रखिए वरना उसका स्वाद या फिर बनावट बदल सकता है.

चौड़े चाकू की ये वाली ट्रिक आजमाएं

लहसुन को आसानी से चाकू की मदद से काटने के लिए सबसे पहले कली को चाकू की धार के नीचे रखकर उसे अपनी हथेली की मदद से दबा लीजिए. इसके बाद आप देखेंगे कि कली थोड़ी सी चपटी होगी और छिलका टूटकर अलग हो जाएगा. अगर आप कली को बारीक काटना चाहते हैं तो उससे पहले ये तरीका काम आ सकता है. ध्यान रहे कि कली को ज्यादा न दबाया जाए वरना कली टूट सकती है.

विज्ञापन

माइक्रोवेव वाला तेज तरीका

अगर आपको बहुत सारी लहसुन की कलियों का छिलका छीलना हो तो इसके लिए आप ये माइक्रोवेव वाला तरीका अपना सकते हैं. इसके लिए अलग की हुई कलियों को बस थोड़े समय के लिए माइक्रोवेव में रखकर हल्की हीट दीजिए और आप देखेंगे कि हीट देने की वजह से कलियों का छिलका ढीला पड़ गया है. उसके बाद आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं. इस बात का ध्यान रखिए कि आप लहसुन को ज्यादा देर और ज्यादा तापमान में न रखें वरना वो पक भी सकता है.

रात भर भिगोकर रखना आ सकता है काम

आप लहसुन को छीलने के लिए एक रात पहले उन्हें सामान्य पानी में भिगोकर रख सकते हैं और फिर अगले दिन उन्हें छील लीजिए. वो आसानी से छिल जाएंगे बिना किसी झंझट के.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ