Haldi Powder Ka Istemal: हल्दी एक औषधि पाउडर है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. सुंदरता से लेकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने तक लोग हल्दी यूज करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी काफी हद तक हल की जा सकती है. हालांकि, कई बार इसका उल्टा हो जाता है और हल्दी से कई बार स्किन एलर्जी हो जाती है या बाल झड़ने लगते हैं. ऐसा मिलावटी हल्दी से हो सकता है, क्योंकि कई बार हल्दी डिमांड बहुत ज्यादा होती है, जिसे पूरा करने के लिए लोग कई तरह की मिलावट करते हैं. इसलिए इस लेख में हम आपको इसमें होने वाली मिलावट का पता लगाने के बारे में बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- पीले और सफेद आलू में अंतर पता है? ज्यादातर लोग अनजाने में गलत Potato ले आते हैं घर
हल्दी को पानी में डालकर चेक करें
एक गिलास साफ पानी लें और उसमें करीब आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. इसे तुरंत घोलने के बजाय कुछ देर रहने दें. असली हल्दी पाउडर पानी को पीला कर सकता है, लेकिन वह पूरी तरह से पानी में घुलना जरूरी नहीं है. कई बार यह नीचे भी बैठ सकता है, लेकिन अगर पाउडर नकली होता है तो यह रंग छोड़ता है. इसमें पीले रंग की मिलावट की जा सकती है.
हथेली पर रगड़कर कर सकते हैं चेक
हल्दी असली है या नकली, यह आपको हथेली पर रगड़कर देखा जा सकता है. असली हल्दी में नेचुरल पीला रंग और हल्की मिट्टी जैसी खुशबू हो सकती है. वहीं, अगर आपको हल्दी का रंग ज्यादा चमकीला लग रहा है या स्मेल सही नहीं है तो इसमें मिलावट हो सकती है. हालांकि, नकली हल्दी हाथों पर लग जाती है.
खुशबू से पहचानने की कोशिश करें
हल्दी पाउडर को थोड़ा-सा लेकर उसकी खुशबू चेक करें. अच्छी हल्दी में हल्की मिट्टी जैसी और मसालेदार खुशबू होती है. अगर उसमें अजीब केमिकल जैसी खुशबू आए या परफ्यूम जैसी खुशबू तो इसमें मिलावट हो सकती है. आप इसके बाद पानी वाला टेस्ट कर सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है.
पैकेट पर FSSAI का मार्क जरूर देखें
हल्दी खरीदते समय सिर्फ घर पर चेक करना काफी नहीं है. आपको FSSAI की जानकारी भी चेक करनी होगी. आपको पैकेट पर FSSAI के लाइसेंस का नंबर, पैकिंग और एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और सामग्री की जानकारी चेक करनी होगी. खुली हल्दी खरीदने की बजाय भरोसेमंद ब्रांड की सील बंद पैकिंग लेना बेहतर होगा.
हल्दी का पैकेट खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा आपको सीलबंद पैकेट खरीदना चाहिए और सस्ते के चक्कर में खुली हल्दी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
- लेबल और बाकी चीजें चेक करे बिना हल्दी न खरीदे, कई बार बेध्यानी में इंसान पाउडर खरीद लेता है और बाद में पता चलता है कि यह पैकेट नकली है.
- हल्दी पाउडर बहुत ज्यादा चमकीला नहीं होता है, क्योंकि नेचुरल रंग पीसने के बाद हल्का हो जाता है. तो सिर्फ रंग के हिसाब से हल्दी खरीदना नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- धनिया-पुदीना नहीं, लाल चींटियों से बनती है ये चटनी! जानिए ओडिशा की ‘काई चटनी’ की खासियत
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines