खबर की मुख्य बातें:
- साबूदाना कसावा या टेपियोका पौधे की जड़ों के स्टार्च से बनाया जाता है, न कि किसी अनाज से.
- असली साबूदाना चबाने पर स्टार्च छोड़ता है और चिपकने लगता है, जबकि नकली किरकिरा महसूस होता है.
- अच्छी क्वालिटी वाले साबूदाने का रंग आमतौर पर सफेद होता है. इसलिए पीले, भूरे या काले धब्बे वाले साबूदाने से बचें.
नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं और व्रत रखने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. 9 दिनों तक मां दुर्गा के लिए रखे जाने वाले व्रत में ज्यादातर महिलाएं फलाहारी खाना खाती हैं. इसमें आलू, साबूदाना या कुट्टू के आटे से तैयार व्यंजन होते हैं. हालांकि, साबूदाने को लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं, क्योंकि व्रत के दौरान इससे खिचड़ी, खीर, वड़ा और कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाई जाती हैं. इसलिए नवरात्रि के मौके पर मार्केट में भी भरपूर मात्रा में साबूदाना मिलने लगता है. ऐसे में सवाल उठता है कि नकली साबूदाने की पहचान कैसे करें? क्या पानी में डालकर या पकाकर असली साबूदाने की पहचान की जा सकती है. आइए जानते हैं साबूदाना खरीदते और इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सब्जी पकाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां? स्वाद और पोषण पर पड़ सकता है असर
साबूदाना क्या होता है और इसे कैसे बनाया जाता है?
साबूदाना एक सफेद, गोल और छोटे मोतियों जैसा दिखता है, जो किसी अनाज से नहीं बनाया जाता है. भारत में साबूदाना कसावा या टेपियोका नाम के पौधे की जड़ों के स्टार्च से बनाया जाता है. साबूदाना बनाने के लिए कसावा पौधे की जड़ों को निकालकर अच्छी तरह धोया जाता है और छिलका हटाया जाता है. फिर छिले हुए कंद को मशीनों में पीसकर पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है. इस पेस्ट से फाइबर और गंदगी को अलग कर स्टार्च निकाला जाता है. इसके बाद, इस स्टार्च को सुखाया जाता है जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाए.
इसके अलावा, सूखे स्टार्च को पीसकर पाउडर बनाया जाता है और फिर मशीनों की मदद से इसे 1 मिमी से 7 मिमी तक के छोटे-छोटे गोले तैयार किए जाते हैं. आखिर में पॉलिश करके साबूदाने को पैकेट में रखा जाता है.
मिलावटी साबूदाने की पहचान कैसे करें?
असली और मिलावटी साबूदाने की पहचान आप घर पर भी कर सकते हैं. अगर साबूदाने के रंग, बनावट या क्वालिटी से असली और नकली की पहचान कर सकते हैं. इसके अलावा, चबाकर भी देखा जा सकता है, क्योंकि असली साबूदाने को चबाने से स्टार्च निकलेगा और यह चिपकने लगेगा.
क्या पानी में डालकर पता लगा सकते हैं साबूदाना असली है या नकली?
साबूदाने को पानी में डालकर समझा जा सकता है, लेकिन यह टेस्ट इस बात की गारंटी नहीं देता कि साबूदाना असली है या नकली. साबूदाना आमतौर पर कसावा पौधे की जड़ से निकाले गए स्टार्च से बनाया जाता है.
घर पर कैसे करें टेस्ट?
- एक साफ कटोरी में नॉर्मल पानी लें और इसमें थोड़ी मात्रा में साबूदाना डालें.
- इसके कुछ देर बाद देखें कि दाने अपना शेप बनाए रखते हैं या नहीं.
- अगर पानी में ज्यादा गंदगी, रंग या कोई अजीब चीज नजर आए तो उसमें मिलावट हो सकती है.
साबूदाना खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
- साबूदाना खरीदते समय सबसे पहले उसके रंग पर ध्यान दें. अच्छी क्वालिटी का साबूदाना आमतौर पर सफेद होता है. अगर साबूदाने में पीले, भूरे या काले धब्बे दिखाई दें तो उसे खरीदने से बचें.
- साबूदाना खरीदते वक्त चेक करें कि दाने गंदे तो नहीं है. अगर दाने ज्यादा टूटे हुए या पाउडर जैसे नजर आ रहे हैं तो अच्छी क्वालिटी का साबूदाना खरीदें. खुला हुआ साबूदाना बिल्कुल भी न खरीदें, जिसमें मिलावट हो सकती है.
- पैकेट वाला साबूदाना खरीदते समय उसकी लेबलिंग को नजरअंदाज न करें. पैकेट के लेबल पर एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर डेट, फूड लाइसेंस की जानकारी और क्वालिटी को जरूर चेक करें.
इसे भी पढ़ें- कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं होगा मन खराब
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
8 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
22 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines