हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टमाटर का पौधा लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

Tomatoes Planting Tips: टमाटर का भाव लगातार बढ़ रहे हैं तो बाहर से खरीदने के बजाय आप घर पर पौधा लगाएं. इससे न सिर्फ आपको फ्रेश टमाटर मिलेंगे बल्कि यह काफी सस्ते भी पड़ जाएंगे. आइए इस लेख में टमाटर का पौधा लगाने का सही तरीका जानते हैं.  

विज्ञापन
टमाटर लगाने का सही समय. Image Credit- News24

Tomatoes Plants: टमाटर एक ऐसा इंग्रेडिएंट्स है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. इसलिए मार्केट में माल कम होने की वजह से टमाटर की कीमत बढ़ जाती है. इसकी वजह से कई लोग इसे खरीद नहीं पाते, लेकिन बेहतर होगा कि आप टमाटर अपनी बालकनी में लगाएं. बता दें इसका पौधा लगाना बहुत ही आसान है, जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. हालांकि, मिट्टी, धूप और सिंचाई पर खास ध्यान दिया जाता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं टमाटर का पौधा लगाने का आसान तरीका और गार्डनिंग टिप्स क्या हैं.

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में गोभी के पराठे खाने का मजा ही अलग, नोट करें आसान रेसिपी

टमाटर लगाने का सही समय

टमाटर की खेती लगभग पूरे साल की जा सकती है, लेकिन हल्के मौसम में इसका पौधा लगाना अच्छा माना जाता है. आप ज्यादा गर्मी में इसका पौधा नहीं लगा सकते, क्योंकि यह सड़ने लगते हैं.  

विज्ञापन

मिट्टी और गमले का चुनाव कैसे करें?

सबसे पहले कम से कम 15 इंच का गहरा गमला लें और नीचे पानी निकलने के लिए छेद चेक करें. इसके बाद मिट्टी को सेलेक्ट करें, टमाटर के लिए भुरभुरी वाली मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. बेहतर होगा कि आप इसमें 50% बगीचे की मिट्टी, 30% सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिला दें.  

पौधा लगाने का तरीका

  • सबसे पहले गमले में भरने के लिए मिट्टी तैयार करें. फिर नर्सरी से पौधा लाएं और पौधे को थोड़ा गहराई तक लगाएं.
  • इससे तने का कुछ हिस्सा मिट्टी में रहेगा और जड़ें बनने में मदद मिलेगी.
  • पौधे के चारों ओर हल्के हाथ से मिट्टी दबाएं और पौधा लगाने के तुरंत बाद हल्का पानी दें.

पानी कब और कितना दें?

मिट्टी सूखने लगे तभी पौधे को पानी दें और अगर जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं. आप सुबह या शाम के समय सिंचाई करना बेहतर रहता है. वहीं, टमाटर के पौधे को रोजाना कम से कम 8 घंटे सीधी धूप की जरूरत होती है.

विज्ञापन

कैसे करें देखभाल?

अगर पौधे में कीड़े लग जाएं तो आप नीम का स्प्रे इस्तेमाल करें. साथ ही, टमाटर आने पर लकड़ी या बांस की डंडी लगाकर उसे सहारा दें. इससे शाखाएं टूटने का खतरा कम होता है और फल जमीन को नहीं छूते. 

इसे भी पढ़ें- बिना मैदा के तैयार करें पोटैटो स्माइली बॉल्स, नोट करें यह आसान रेसिपी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola