Reetha Plant Kaise Lagaye: घर में पौधे लगे हुए बहुत ही अच्छे लगते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग पौधे बालकनी या फिर छत पर लगाना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने घर पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो ऐसे प्लांट लगाएं जिनका इस्तेमाल एक नहीं, बल्कि कई तरह से किया जा सकता जाता हो. आप रीठे का पौधा लगा सकते हैं, क्योंकि रीठा अपने नेचुरल गुणों के लिए जाना जाता है और इसके सूखे फल का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बालों और कपड़ों की सफाई के लिए भी किया जाता रहा है. रीठे का पौधा बीज से तैयार किया जा सकता है, हालांकि इसे पेड़ बनने में समय लगता है. सही मिट्टी, धूप और पानी मिलने पर यह अच्छी तरह बढ़ता है.
इसे भी पढ़ें- अंडे छीलने में होती है परेशानी तो पानी उबालते समय डाल दें यह एक चीज, चुटकियों में छिलका हो जाएगा अलग
रीठे के बीज से तैयार करें पौधा
रीठे का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता वाले पके रीठे के फल से बीज निकालें. बीज को अच्छी तरह साफ करके कुछ समय के लिए पानी में भिगो सकते हैं. इसके बाद इसे मिट्टी में बोया जाता है. इस दौरान, ध्यान रखें कि बीज बहुत ज्यादा गहराई में न दबाएं, वरना पौधे की ग्रोथ बढ़ सकती है.
कैसी होनी चाहिए मिट्टी?
रीठे के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी बेहतर रहती है जिसमें पानी जमा न हो. गमले में मिट्टी के साथ थोड़ी जैविक खाद और रेत या ड्रेनेज सामग्री मिलाई जा सकती है, ताकि पानी आसानी से बाहर निकल सके. कई बार मिट्टी को बिना देखे पौधे में लगा देना, नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे पौधे की ग्रोथ नहीं हो पाएगी.
गमले का रखें ध्यान
शुरुआत में बीज को छोटे गमले या सीड ट्रे में लगाया जा सकता है. जैसे-जैसे पौधा बढ़ने लगे, उसे बड़े गमले में ट्रांसप्लांट करें. अगर आपके पास पर्याप्त जगह है तो इसे जमीन में भी लगाया जा सकता है, क्योंकि रीठा आगे चलकर बड़ा पेड़ बन सकता है. गमले की जगह ध्यान रखें, ताकि पौधे को सही धूप मिल सके.
कितनी धूप जरूरी है?
रीठे के पौधे को अच्छी रोशनी और धूप की जरूरत होती है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे दिन में धूप मिल सके. हालांकि, नए अंकुर को शुरुआत में बहुत तेज गर्मी से बचाना बेहतर होता है. इसलिए आप पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां पर तेज धूप न आती हो और न ज्यादा छाव हो. आप पौधे को समान जगह पर रखें.
पौधे कितने समय में बढ़ता है?
रीठा तेजी से तैयार होने वाला छोटा पौधा नहीं है. बीज से अंकुर निकलने और पौधे के मजबूत होने में समय लग सकता है. इसलिए इसे लगाते समय धैर्य रखना जरूरी है, जो पौधे की देखभाल और जगह मिलने पर यह धीरे-धीरे बड़ा होकर पौधा अच्छी तरह से बढ़ सकता है. इसलिए इसपर ध्यान देने की काफी जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- Fitness Tips: न डंबल, न ट्रेडमिल; सिर्फ चलने के तरीके में करें ये बदलाव और पाएं फिट बॉडी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines