Fitness Tips: न डंबल, न ट्रेडमिल; सिर्फ चलने के तरीके में करें ये बदलाव और पाएं फिट बॉडी
Walking Tips: फिट बॉडी के लिए वॉकिंग की आदत काफी लाभदायक होती है. लेकिन आम वॉकिंग में कुछ बदलाव किए जाएं और कुछ टेक्निक अपनाई जाएं, तो पहले के मुकाबले सेहत पर ज्यादा अच्छा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं क्या करें?
वॉकिंग से कैसे फिट रह सकते हैं? (Image: AI/Pexels).
अपने आपको हेल्दी रख पाना किसी बड़े कमाल से कम नहीं है. अपने आपको फिट रखने के लिए लोग तरह-तरह की फिटनेस एक्टिविटी करते हैं खाने-पीने पर ध्यान देते हैं और यहां तक की हर उस चीज को अपनी लाइफस्टाइल से निकाल देते हैं, जो उनकी सेहत को खराब कर सकती है. इतना ही नहीं, फिट रहने के लिए लोग रोजाना वॉक भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद ज्यादा असर देखने को नहीं मिलता है. हालांकि, अगर वॉकिंग में कुछ छोटे बदलाव किए जाएं, तो इससे सेहत पर काफी अच्छा असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे करना चाहिए वॉकिंग?
वॉकिंग करने से न सिर्फ आपका शरीर एक्टिव रहेगा, बल्कि सेहत भी बनी रहेगी. आज खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों के बीच कई गंभीर बीमारियां पैदा हो रही है, जो शरीर को इतना खोखला कर देती हैं कि व्यक्ति जीवनभर दवाओं पर निर्भर रहने लगता है. कुछ मुख्य बीमारियों की बात करें, तो शुगर की बीमारी, मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारी आदि के पीछे एक सबसे बड़ा कारण शरीर का कम एक्टिव रहना होता है. इसलिए जरूरी है कि हमें रोजाना वॉकिंग करने की आदत बना लेनी चाहिए. नियमित रूप से टहलने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है, दिल मजबूत होता है, स्टैमिना बढ़ता है और मानसिक शांति भी मिलती है.
ब्रिस्क वॉकिंग
तेजी स्पीड से चलने की आदत सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है. अगर आप रोजाना 20-30 मिनट तेज वॉकिंग करने की आदत बना लें, तो इससे आपके शरीर में जमी चर्बी काफी तेजी से बर्न होने लगेगी और आपका मोटापा कम हो सकेगा. साथ ही, मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा, जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है.
विज्ञापन
इंटरवल वॉकिंग करें
अच्छी सेहत के लिए इंटरवल वॉकिंग ट्रिक भी काफी फायदेमंद हो सकता है. इस वॉकिंग में व्यक्ति को धीमी और तेज चाल का तालमेल बिठाना होता है. इसे सही ढंग से करने का तरीका ये है कि आपको 2 मिनट अपनी सामान्य स्पीड से चलें और फिर अचानक से 1 मिनट तेज स्पीड से चलें. ऐसा आपको रोजाना 20-30 मिनट करना होगा.
नेचर वॉक
सेहत बनाएं रखने के लिए नेचर के करीब रहना भी जरूरी है. शहरों में लोग आमतौर पर सड़कों पर, सोसाइटी की पार्किंग एरिया या फिर किसी खाली मैदान में दौड़ लगाते हैं. लेकिन अगर आप वॉकिंग किसी गार्डन या हरियाली वाली जगह पर करें, जहां धूप भी हो, तो सेहत पर अच्छा लाभ मिलेगा. आप रोजाना 20-30 मिनट ऐसी जगहों पर वॉकिंग करें.
विज्ञापन
मॉर्निंग और इवनिंग वॉक
अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं, तो आदत बनाएं कि दिन की शुरुआत और शाम के समय वॉक पर जाएंगे. मॉर्निंग और इवनिंग वॉक सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं. रोजाना की ये आदत पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने में मदद कर सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.