हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gardening Tips: एक हल्दी की गांठ से उगा सकते हैं पौधा, ये आसान स्टेप्स आएंगे आपके काम

Turmeric Plant: आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से घर पर हल्दी का पौधा लगाया सकता है. इसके लिए, बस अच्छी क्वालिटी की कच्ची हल्दी की गांठ, मिट्टी और एक गमले की मदद से आप घर पर हल्दी का पौधा तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
सबसे पहले सही हल्दी की गांठ चुनें. Image Credit- Freepik

हल्दी हर भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार से लाई गई कच्ची हल्दी की एक गांठ से घर पर नया पौधा भी उगाया जा सकता है? इसके लिए न तो किसी खास बीज की जरूरत होती है और न ही बहुत ज्यादा मेहनत की. पौधा लगाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. आप सही मिट्टी, गमला, पानी और थोड़ी सी देखभाल के साथ आप घर के गमले में हल्दी का पौधा तैयार कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार जानते हैं इसे लगाने का आसान तरीका.  

इसे भी पढ़ें- बालों की देखभाल के लिए भारती सिंह का देसी तरीका, जानें कैसे बनता है ये होममेड हेयर ऑयल

सबसे पहले सही हल्दी की गांठ चुनें

हल्दी का पौधा उगाने के लिए ऐसी गांठ चुनें जिसमें छोटे-छोटे अंकुर निकल रहे हों. गांठ बहुत ज्यादा सूखी या सड़ी हुई नहीं होनी चाहिए. अगर एक गांठ पर कई कलियां हों तो उसे अलग-अलग हिस्सों में भी लगाया जा सकता है, बशर्ते हर हिस्से में कम से कम एक हेल्दी कली मौजूद हो. 

विज्ञापन

गमले में तैयार करें मिट्टी

हल्दी को ऐसी मिट्टी पसंद होती है जिसमें पानी आसानी से निकल सके. गमले में नॉर्मल गार्डन मिट्टी के साथ कम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद मिला सकते हैं. गमले के नीचे ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए, ताकि पानी जमा न हो. मिट्टी ही पौधे की ग्रोथ में बहुत ही मायने रखती है.

हल्दी की गांठ ऐसे लगाएं

  • सबसे पहले गमले में मिट्टी और कम्पोस्ट का मिश्रण तैयार करें. 
  • फिर हल्दी की गांठ को मिट्टी में करीब 2-5 सेंटीमीटर गहराई पर रखें.
  • अगर गांठ में अंकुर निकल रहा है तो उसे ऊपर की तरफ रखें. 
  • इसके ऊपर हल्की मिट्टी डालकर ढक दें. आखिर में मिट्टी में हल्का पानी दें. 

पौधे का ख्याल कैसे रखें? 

  • गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को तेज सीधी धूप के बजाय हल्की से मध्यम रोशनी मिल सके. बहुत तेज गर्मी या दोपहर की सीधी धूप में छोटे पौधे की पत्तियां इफेक्ट हो सकती हैं. 
  • हल्दी के पौधे को नमी पसंद होती है, लेकिन मिट्टी में लगातार पानी जमा रहना ठीक नहीं है. जब मिट्टी की ऊपरी लेयर थोड़ी सूखी लगे, तभी पानी दें. बरसात के मौसम में पानी देने की जरूरत कम हो सकती है. 

घर में उगाई हल्दी का फायदा

घर पर हल्दी उगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पौधे की ग्रोथ को करीब से देखने और अपनी किचन गार्डन में एक उपयोगी मसाला उगाने का मौका मिलता है. अच्छी देखभाल और सही मौसम में एक छोटी सी हल्दी की गांठ से नया पौधा तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- नहाने से पहले या बाद में? जानिए मजबूत बालों के लिए तेल कब लगाना चाहिए

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola