घर पर उगाएं बिना बीजों के धनिया, डंठल से ही निकल आएगा पौधा, यहां जानिए तरीका

Ghar Par Kaise Ugaye Dhaniya: धनिया का पौधा घर पर लगाना बेहद आसान है. थोड़ी सी देखभाल से ही आप खिला हुआ घना धनिया का पौधा उगा सकते हैं. यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप किस तरह बिना बीजों के सिर्फ डंठल से ही धनिया का पौधा लगाया जा सकता है.

How To Grow Coriander

इस आसान तरीके से उगाया जा सकता है धनिया. Image Credits - Pexels

How To Grow Coriander: मिड समर और शुरुआती पतझड़ धनिया का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय होता है. इस मौसम में धनिया का पौधा (Coriander Plant) लगाया जा सकता है. धनिया के पौधे को आउटडोर लगाया जाता है जिसके लिए आप घर की बालकनी, बरामदे या छत का इस्तेमाल कर सकते हैं. धनिया के हरे पत्ते चाहिए तो इसे स्मॉल बैचेस में हर महीने काटा जा सकता है. लेकिन, धनिया का पौधा लगाने के लिए आपको धनिया के बीज खरीदने की जरूरत नहीं है. आप चाहे तो इसकी डंठल (Coriander Stem) से ही धनिया का पौधा उगा सकते हैं. यहां जानिए कैसे होगा यह.

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बीजों के कैसे लगाएं धनिया का पौधा

डंठल से धनिया का पौधा (Dhaniya Ka Paudha) उगाना है तो इस बात का ध्यान रखें कि धनिया के डंठल के निचले हिस्से से इसकी जड़ें निकली हुई हों. जड़ों वाले डंठल से धनिया का पौधा लगाना आसान होता है. सबसे पहले किसी कांच के गिलास में पानी भरें और इसमें धनिया के डंठल डाल दें. डंठल की जड़ें पानी के अंदर और पत्तियां बाहर हों इस बात का ध्यान रखें.

हर कुछ दिन में इस पानी को बदलते रहें. कुछ दिनों में डंठल से नई जड़ें निकलने लगेंगी. जब धनिया खिलना शुरू हो जाएं और इसकी जड़ें पानी के गिलास में फैल जाएं तो अब इसे मिट्टी में ट्रांसफर करें.

विज्ञापन

गमले में मिट्टी भरें और इसमें धनिया की जड़ों को दबाकर ऊपर से मिट्टी और हल्का पानी डालें. इस मिट्टी में 1-2 इंच की गहराई में धनिया की डंठल को लगाएं. मिट्टी ऐसी चुनें जो हल्की हो और जल निकासी हो यानी जिसमें से पानी आसानी से निकल जाए. जब मिट्टी सूख जाए तब ही उसमें पानी डालें.

धनिया का पौधा खिलने लगेगा. जब भी पत्ते भर जाएं तो इसकी कटाई करते रहें. इस पौधे को दिन में कम से कम 4 से 5 घंटे धूप लगाएं.

विज्ञापन

इस तरह करें पौधे की देखरेख

  • धनिया का पौधा गमले में लगाने के बजाय ग्रो बैग्स (Grow Bags) में भी लगाया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप ग्रो बैग ज्यादा गहराई वाला ना हो.
  • धनिया के पौधे को बार-बार एक मिट्टी से दूसरी मिट्टी में ट्रांसफर ना करें. इससे धनिया का पौधा खराब हो सकता है.
  • इस पौधे को छोटे बैचेस में ही लगाएं क्योंकि कटाई के बाद धनिया बहुत दिनों तक ताजा नहीं रहता है और पौधे में लगे-लगे इसकी पत्तियां पक सकती हैं.
  • जब पौधा 6 इंच तक लंबा हो जाए तब इसकी कटाई करें. इस उंचाई पर धनिया के पत्ते कोमल और कम कड़वे होते हैं.

यह भी पढ़ें – कहीं आपके घर में भी तो नहीं इस्तेमाल हो रहा लाल मिर्च पाउडर के नाम पर ‘रंग’? ऐसे करें मिनटों में चेक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ