कहीं आपके घर में भी तो नहीं इस्तेमाल हो रहा लाल मिर्च पाउडर के नाम पर 'रंग'? ऐसे करें मिनटों में चेक

क्या आप जानते हैं असली और नकली लाल मिर्च पाउडर की जांच घर पर कैसे कर सकते हैं? जानिए सेहत को बनाएं रखने के लिए ये जरूरी टिप्स.

How To Detect Adulterated Red Chili Powder
1 / 7
असली लाल मिर्च पाउडर की पहचान कैसे करें? (Image: AI)

न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में खाने में स्वाद लाने के लिए लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. इसे सही मात्रा में डालने से खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि खाने वाला तारीफ भी करता है. लेकिन परेशानी तब होती है जब खबरें सामने आती है कि लाल मिर्च में भी मिलावट की जा रही है, जो सेहत के लिए खतरनाक है.  

विज्ञापन

मार्केट में बढ़ रहा मिलावटी/ नकली चीजों का खतरा

मार्केट में बढ़ रहा मिलावटी/ नकली चीजों का खतरा2 / 7

मार्केट में हालात इतने बुरे हो चले हैं कि दूध, दही, शहद, पनीर हर चीज मिलावटी और नकली मिलने लगी है. इस खतरे से घर में मौजूद लाल मिर्च भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए जरूरी है कि आप कुछ आसान ट्रिक्स से पता लगाएं कि आपके किचन में रखा लाल मिर्च पाउडर कहीं मिलावटी या नकली तो नहीं? आइए जानते हैं आप घर बैठे कैसे कर सकते हैं ये काम.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है सही पहचान

क्यों जरूरी है सही पहचान3 / 7

आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन आपकी सेहत के लिए असली लाल मिर्च का पहचान जानना काफी जरूरी है, वरना भविष्य में आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खतरा रहता है कि कहीं मार्केट में लाल मिर्च के नाम पर ईंट का चूर, रंग या दूसरी चीजों से तैयार पाउडर तो नहीं बिक रहा.

पानी से करें जांच

पानी से करें जांच4 / 7

लाल मिर्च पाउडर असली है या नकली इसकी पहचान करना काफी आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास पानी लेना होगा और उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालना होगा.

विज्ञापन

पानी टेस्ट में किस चीज पर करें गौर

पानी टेस्ट में किस चीज पर करें गौर5 / 7

अगर मिर्च धीरे-धीरे ऊपर तैरती रहे और पानी का रंग भी धीरे-धीरे बदले, तो ये शुद्ध हो सकता है. लेकिन अगर पाउडर तुरंत पानी में नीचे बैठ जाएं और पानी जल्दी से लाल हो जाए, तो ये मिलावटी हो सकता है.

हाथ से करें पहचान

हाथ से करें पहचान6 / 7

आप हाथ से भी जांच कर सकते हैं, आपको चाहिए कि आप लाल मिर्च पाउडर को हथेली में रगड़कर देखें. रगड़ने पर अगर हाथ में ज्यादा चमकीला रंग रह जाए, तो ये मिलावटी मिर्च हो सकती है, क्योंकि असली लाल मिर्च का रंग हल्का और प्राकृतिक दिखाई देता है.

विज्ञापन

मिर्च करते समय रखें ख्याल

मिर्च करते समय रखें ख्याल7 / 7

इस बात पर हमेशा से जोर दिया जाता है कि जब आप लाल मिर्च मार्केट से खरीदें, तो ध्यान रखें कि उसपर  FSSAI मार्क और एक्सपायरी डेट हो और उसे चेक भी करें. इसके अलावा, शुद्ध मिर्च के लिए आप साबुत लाल मिर्च खरीदें और घर में खुद उसे पीसे, इससे मिलावटी का डर भी नहीं रहेगा और स्वाद भी खाने का बढ़ेगा. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:  असली और नकली शहद की पहचान कैसे करें? घर पर इन 5 आसान टिप्स से चेक करें अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन