Gardening Tips: चंपा की कटिंग से ऐसे तैयार करें नया पौधा, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Gardening Tips For Champa Plant: चंपा एक ऐसा पौधा है जिसे हर मौसम में लगाया जा सकता है. इसकी ग्रोथ आसानी से हो जाती है और पानी की भी कम जरूरत होती है. 

Gardening Tips For Champa Plant

चंपा की कटिंग के लिए सही शाखा चुनें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Champa Plant: पौधा अपने खूबसूरत फूलों और खुशबू के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसे देखते ही अलग ही सुकून मिलता है. अगर आपके घर में पहले से चंपा का पौधा है तो आप इनकी कटिंग से नया पौधा तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बीज लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, पौधा लगाने से पहले आपको सही तरीका पता होना चाहिए. कई बार देखभाल न करने की वजह से पौधे की ग्रोथ रुक जाती है. अगर आप कटिंग का सही तरीका अपना लेते हैं तो परेशानी नहीं होगी. बाकी और भी बातें हैं जिनपर हमें ध्यान देने की जरूरत होती है. आइए इस लेख में चंपा का पौधा लगाने का तरीका जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- Independence Day: 15 अगस्त पर पतंगबाजी के लिए रखें ये जरूरी सामान, नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

चंपा की कटिंग के लिए सही शाखा चुनें

सबसे पहले चंपा के पौधे की 20 सेंटीमीटर लंबी कटिंग लें. यह बहुत ज्यादा मुलायम हो और न ही सख्त हो. कटिंग में कुछ गांठें होना जरूरी है, क्योंकि इन्हीं जगहों से कई जड़ें निकलकर पौधा बढ़ा करती हैं. कटिंग लेने के लिए साफ और धारदार प्रूनिंग कैंची का इस्तेमाल करें. नीचे की पत्तियां हटा दें और ऊपर की कुछ पत्तियां ही रहने दें. 

कटिंग को सीधे मिट्टी में लगाने से पहले करें ये काम

कटिंग को काटने के बाद तुरंत गीली मिट्टी में लगाने के बजाय इसे कुछ समय छायादार जगह पर सूखने दें. चंपा की शाखाओं में रस होता है, इसलिए कटे हुए हिस्से को सूखने देने से घाव का हिस्सा थोड़ा सील होने में मदद मिल जाएगी. 

कैसी होनी चाहिए मिट्टी?

चंपा की कटिंग के बाद मिट्टी पर भी ध्यान देने की जरूरत है. आप मिट्टी ऐसी खरीदें, जिसमें पानी अच्छी तरह से सूख जाए और ग्रोथ भी अच्छी हो. आप गमले में मिट्टी के साथ रेत और जैविक खाद मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गमले के नीचे ड्रेनेज होल जरूर चेक करें.

विज्ञापन

ऐसे लगाएं चंपा की कटिंग

गमले में मिट्टी भरने के बाद कटिंग को करीब 5 सेंटीमीटर तक मिट्टी में लगाएं. कटिंग की कम से कम एक या दो गांठें मिट्टी के अंदर रखें. इसके बाद मिट्टी को हल्का पानी दें और देखभाल करें. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • आप कटिंग एकदम फ्रेश सेलेक्ट करें, क्योंकि इससे पौधा जल्दी बढता है. साथ ही, गमले में पानी जमा न होने दें और अगर जमा हो रहा है तो नीचे के होल चेक करें.
  • पौधा लगाने के शुरुआती दिनों में कटिंग को तेज गर्म धूप में न रखें. साथ ही, बहुत ज्यादा खाद डालने से बचें.

इसे भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ