Neem Plant At Home: आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर नीम के पौधे को घर पर लगाया जा सकता है. इस पौधे का हर एक हिस्सा शरीर को किसी ना किसी तरह से फायदा देता है. नीम की पत्तियों का जूस पिया जा सकता है, इसकी पत्तियों से फेस पैक या हेयर मास्क बनाया जा सकता है, इसके तने से दांत साफ कर सकते हैं और इसके फल और फूल को भी इस्तेमाल में लाया जाता है. ऐसे में आप अपनी बालकनी या गार्डन में नीम का पौधा (Neem Ka Paudha) लगा सकते हैं. यहां जानिए घर पर नीम का पौधा लगाने का आसान तरीका. बीज या तने से पौधा कैसे लगाएं और किस तरह मिट्टी तैयार करें जैसी जानकारी यहां दी गई है.
यह भी पढ़ें – Gardening Tips: साल के 12 महीने हरे-भरे दिखेंगे ये पौधे, घर के गार्डन के लिए हैं बेस्ट
चुनें पौधा लगाने का तरीका
सबसे पहले देखें कि आपको घर पर नीम का पौधा कैसे लगाना है. आप बीजों से, तने को काटकर या फिर नर्सरी से छोटा पौधा खरीदकर घर पर लगा सकते हैं. पौधा लगाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की मिट्टी या पॉटिंग मिक्स, नीम के बीज (Neem Seeds) या कटिंग या फिर पौधा, बेसिक गार्डनिंग टूल्स और एक गमले की जरूरत होगी.
गमले में कैसे लगाएं नीम का पौधा
12 से 15 इंच का गमला लें और उसमें नीचे छेद बना लें. इसमें गार्डन की मिट्टी, कम्पोस्ट और रेत को बराबर मात्रा में मिला लें. गमले के 3/4 हिस्से में इस पॉटिंग मिक्स को डालें. अब इसमें नीम की कटिंग या फिर पौधे को डालें और ऊपर से थोड़ी मिट्टी डालकर पानी भरें. इसे पौधे को इंडायरेक्ट सनलाइट में रखें. जब नई ग्रोथ आने लगे तो सीधी धूप लगाएं.
गार्डन में कैसे लगाएं नीम का पौधा
बगीचे के जिस हिस्से में अच्छी धूप आती हो उस हिस्से में नीम का पौधा लगाएं. ऊपर की मिट्टी निकालकर उसमें कम्पोस्ट मिलाएं और फिर मिट्टी में छेद करके पौधा या कटिंग को लगा दें. इसके आस-पास पानी डालें.
बीज से कैसे लगाएं नीम का पौधा
ताजा और अच्छे बीज खरीदें क्योंकि नीम के बीज 10 से 12 दिनों तक ही अच्छे रहते हैं. इन सीड्स को हाथों पर या किसी सतह पर हल्के से मसलकर इसका ऊपरी पल्प हटा लें. इन सफेद बीजों को धोकर कुछ घंटों तक छांव में सूखने के लिए रखें. अब बीजों को मिट्टी में एक इंच गहराई में डालें और ऊपर से मिट्टी डाल दें. बीज लगाए गए हिस्से में पानी डालें लेकिन इस हिस्से को पूरी तरह पानी से ना भरें. इसकी अच्छी देखरेख की जाए तो बीज 1 से 2 हफ्तों में ही अंकुरित होने लगते हैं.
कटिंग से कैसे लगाएं पौधा
कटिंग से नीम का पौधा (Neem Plant From Cutting) लगाने के लिए 6 से 8 इंच लंबे तने की जरूरत होगी. नीम की पत्तियों वाले तने को पत्ती के नीचे से काटें. अब कटिंग के निचले हिस्से से पत्ते हटा दें. इस कटिंग को एक छोटे से मिट्टी के गमले में लगाएं. इसे किसी प्लासिक बैग से ढक दें जिससे ह्यूमिडिटी क्रिएट हो जाए. इसे इंडरायरेक्ट धूप वाली जगह पर लगाएं. 2 हफ्तों में इस कटिंग से जड़ें निकलने लगती हैं. जब जड़े निकल जाएं तो सामान्य पौधे की तरह ही इसकी देखरेख करें.
कैसे डालें नीम में पानी
नीम के नए पौधे को गर्मियों में 2 से 3 दिनों में पानी देते रहें. सर्दी के मौसम में हफ्ते में एक बार इसमें पानी डाला जा सकता है. बड़े पौधे में गर्मियों में हफ्ते में एक बार और सर्दियों में 10 से 14 दिनों में पानी डालना पर्याप्त होता है.
यह भी पढ़ें – Balcony Decor: कम बजट में बालकनी को दें खूबसूरत लुक, अपनाएं ये आसान आइडियाज
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
23 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines