---विज्ञापन---

पैरों से पसीने की बदबू आए तो जरूर करें ये काम, इस तरह दूर होगी जूतों की दुर्गंध

Smelly Feet: अगर पसीने के कारण आपके पैरों से भी बदबू आने लगी है तो यहां जानिए इस बदबू को किस तरह दूर किया जा सकता है. इन तरीकों से पसीने की बदबू दूर हो जाती है.

---विज्ञापन---

Smelly Feet Home Remedies: गर्मियों के मौसम में पैर ढकने वाले फुटवियर या जूते पहनें जाएं तो पसीना आने लगता है और पसीना आने से आती है पैरों से बदबू. यह बदबू पसीने और बैक्टीरिया के आपस में संपर्क करने से आती है. पैरों की यह बदबू अक्सर ही व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र बना देती है और लोगों के बीच उठने-बैठने से व्यक्ति झिझकने लगता है. ऐसे में इस बदबू को दूर करने के लिए घर की ही कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. यहां जानिए घर की वो कौन सी चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से पसीने की बदबू (Pasine Ki Badbu) दूर होती है.

यह भी पढ़ें – धूप के कारण हाथ-पैर काले हो जाएं तो दही में मिलाकर लगा लें यह चीज, टैनिंग हल्की होने लगेगी

---विज्ञापन---

पैर की बदबू कैसे दूर करें

नमक का पानी – पैरों से बदबू दूर करने के लिए टब में हल्का पानी डालें और उसमें सादा नमक या सेंधा नमक डालकर 20 मिनट के लिए पैरों को डुबोकर रखें. इससे बैक्टीरिया दूर होते हैं और पैरों से बदबू नहीं आती है.

सेब का सिरका – पानी में सेब का सिरका डालकर पैर भिगोकर रखने से भी पैरों से बदबू नहीं आती है.

---विज्ञापन---

बेकिंग सोडा – पैरों की बदबू दूर करने के लिए पैरों को गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर भिगोकर रखें. इससे पैरों की बदबू दूर होने लगती है.

ऐसे करें पैरों की सफाई

---विज्ञापन---

पैरों की सही तरह से सफाई करने पर भी पैरों से बदबू नहीं आती है. इसके लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन से पैरों को धोएं. इस बाद का ध्यान रखें कि पैर के तलवे ही नहीं बल्कि पंजे और उंगलियों को भी अच्छी तरह साफ करना चाहिए. पैर धो लेने के बाद पैरों की उंगलियों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही जुराब, जूते या चप्पल पहनें.

पैरों से डेड स्किन हटाएं

---विज्ञापन---

ज्यादातर लोग अपने पैरों पर डेड स्किन को जमे रहने देते हैं. इस डेड स्किन से इंफेक्शंस और फिर बदबू बढ़ती है. आप यह गलती ना करें. पैर साफ करने वाले पत्थर या ब्रश की मदद से पैरों की डेड स्किन को हटाएं.

सही जूते और मौजे चुनें

---विज्ञापन---
  • 100% कॉटन से बने जुराब पहनें. ये जुराब पसीने को पूरी तरह सोख लेते हैं.
  • रोजाना अपने जुराब बदलें. गंदे जुराब पहनने से भी पैरों से बदबू आती है.
  • नायलॉन या दूसरे सिंथेटिक जुराब ना पहनें. इससे पैरों में पसीना ट्रैप होता है और बदबू आती है.
  • जूतों को सांस लेने का मौका दें. एक ही जूते 2 दिन ना पहनें. इससे जूतों में बदबू आना शुरू हो जाती है.
  • हफ्ते में एक बार अपने जूते धूप में जरूर रखें. इससे जूतों के कीटाणु मर जाते हैं.
  • जूतों में बेकिंग सोडा (Baking Soda) छिड़कने से यह बदबू को सोख लेता है.
  • कैनवस या मेश फैब्रिक के जूते पहन सकते हैं. आपके पास ऑप्शन हो तो आप खुले फुटवियर पहनें.

यह भी पढ़ें – फटी एड़ी के लिए कौन सा घरेलू उपाय सबसे अच्छा है? रसोई में रखी ये चीजें दिखाएंगी असर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2026 12:03 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola