Tanning Removal: गर्मियों की कड़क धूप हाथ-पैरों पर टैनिंग की वजह बनती है. टैनिंग यानी हाथ-पैरों का काला हो जाना. यह धूप के कारण होता है. ज्यादातर लोग चेहरे को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगा लेते हैं लेकिन हाथ-पैरों को प्रोटेक्ट करने के लिए सनब्लॉक नहीं लगाते. ऐसे में हाथ-पैर काले(Hand Feet Tanning) पड़ने लगते हैं और लगता है जैसे त्वचा पर मैल जम गया है. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां जानिए किस तरह इस टैनिंग को दूर करने के लिए रसोई की ही कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए दही में क्या मिलाकर लगाएं और किन चीजों से टैनिंग को कम करें.
टैनिंग दूर करने के लिए क्या लगाएं
दही और बेसन
हाथ-पैरों पर टैनिंग की वजह से हुए कालेपन को दूर करने के लिए दही में बेसन (Dahi Besan) मिलाकर पैक तैयार किया जा सकता है. इस पैक को बनाने के लिए जरूरत के अनुसार बेसन लेकर उसमें पेस्ट बनाने जितना दही मिला लें. इस पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी भी डाली जा सकती है. इस पेस्ट को टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट लगाकर रखने के बाद मलते हुए धोकर हटा लें. टैनिंग हल्की होने में असर दिखता है.
टैनिंग पर टमाटर का भी कमाल का असर दिखता है. टमाटर में लाइकोपीन होता है जो धूप से हुए डैमेज को कम करने में मदद करता है. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. टमाटर का इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार करने पर टैनिंग कम होने लगती है.
हाथ-पैर में टैनिंग होने पर शहद और नींबू का रस भी लगाया जा सकता है. 2 चम्मच शहद में एक नींबू का रस निचोड़ें. अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें.
रोज लगा सकते हैं ये चीजें
एलोवेरा जैल – टैनिंग कम करने के लिए रोजाना एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल से सन डैमेज भी कम होता है.
खीरे का रस – त्वचा पर रोजाना खीरे का रस लगाया जा सकता है. खीरे के रस को त्वचा पर लगाने से स्किन निखरती ही नहीं है बल्कि हाइड्रेट भी होती है.
आलू का रस – त्वचा पर आलू का रस लगाने पर टैनिंग हल्दी होने में असर दिखता है. आलू के रस को त्वचा पर लगाने से इसके ब्लीचिंग गुण त्वचा को मिलते हैं.
छाछ – हाथ-पैरों का कालापन कम करने के लिए त्वचा पर छाछ लगाई जा सकती है. छाछ से स्किन की टैनिंग कम होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.