क्या आप भी दीवार पर एकदम से छिपकली दिखने पर पैर ऊपर करके डर के बैठ जाते हैं? छिपकली किसी को घर में पसंद नहीं होती लेकिन रसोई और बेडरूम में तो छिपकली अपना डेरा बना लेती है. कई लोग छिपकली को भगाने के लिए बाजार से स्प्रे या कोई वायरल प्रोडक्ट्स ले आते हैं लेकिन फिर भी उससे कुछ खास असर नहीं होता है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय करके आप छिपकली को भगा सकते हैं या उसकी मौजूदगी को कम भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीकों के बारे में जिनसे आप छिपकली को बिना मारे उससे छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- त्योहारों पर चाहिए निखरी त्वचा तो बेसन में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं फेस पैक, हफ्ते में एक बार लगाने पर ही खिल उठेगी स्किन
प्याज-लहसुन की तेज गंध वाला घोल आजमाएं
छिपकली तेज गंध से दूर भागती है इसलिए प्याज और लहसुन छिपकली को दूर भगाने में काफी मददगार हो सकते हैं. इसके लिए आप 2 से 3 लहसुन की कलियां लेकर प्याज के साथ पानी मिलाकर पीस लीजिए और इसका घोल तैयार कर लीजिए. अब इस घोल को दीवार के बजाय दरवाजे, खिड़की और एंट्री वाले हिस्से पर छिड़क दीजिए. इससे छिपकली दूर रह सकती है.
अंडे के छिलके आ सकते हैं काम
दरअसल छिपकलियां अंडे के छिलके की गंध से भी दूर भागती हैं, इसलिए आपके घर में जो भी प्रवेश द्वार हैं, वहां पर साफ और सूखे अंडे के छिलके रख दीजिए. आप चाहें तो इन्हें खिड़की पर भी रख सकते हैं. लेकिन जब इन छिलकों से गंध आने लगे, तब इन्हें तुरंत हटा भी दें.
छिपकली के खाने पर लगाएं रोक
इसको सबसे उपयोगी घरेलू उपाय माना जाता है क्योंकि अगर आपके घर में आसानी से छिपकली के खाने का इंतजाम हो रहा है तो वो वहां बार-बार आएगी. इसके लिए रात में किचन में खुले फल, मीठी चीजें, कूड़ा या खाने के टुकड़े न छोड़ें क्योंकि इनसे कीड़े-मकोड़े आते हैं जो छिपकली का खाना होते हैं. घर के सिंक और कूड़ेदान के आसपास सफाई रखें.
दरवाजे-खिड़की के छोटे रास्ते बंद करें
छिपकली बाहर से बहुत छोटी और तंग जगह से भी घर के अंदर आ सकती है, इसलिए घर की सिर्फ बड़ी दरारों पर ही नहीं बल्कि छोटी दरारों पर भी ध्यान दें, जैसे दरवाजे के नीचे की खाली जगह, खिड़की के कोने, पाइप के आसपास और दीवार में तार निकलने वाली जगह. इनकी जांच करें और जरूरत महसूस होने पर उन्हें बंद करें. अगर घर की किसी खिड़की में जाली लगी है, तो उसकी भी जांच करें कि कहीं वो कटी या फटी तो नहीं है.
कमरे में ऐसी जगहें न छोड़ें जहां उसे छिपना आसान हो
अपने कमरे में कोई भी ऐसी जगह न छोड़ें जहां पर छिपकली का छिपना आसान हो. इसलिए कमरे में दीवार से सटाकर लंबे समय तक कार्डबोर्ड के डिब्बे, पुराने अखबार और सामान के ढेर न रखें. समय-समय पर कमरे की सफाई भी करते रहिए ताकि अगर कहीं भी सामान का ढेर लगा हो तो उसे साफ किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा
संबंधित खबरें
आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
41 mins agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
5 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
7 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
22 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines