सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा

Lice Removal Home Remedies: क्या आप भी बालों में जुएं और लीख से परेशान हैं? आइए आपको बताते हैं, घर पर जुएं और लीख हटाने के आसान तरीके.

Head Lice Removal

बालों में से जुएं और लीख कैसे साफ करें? (Image: AI/Pexels)

बालों में जुएं और लीख की समस्या तनाव का कारण बन जाती है, क्योंकि इस कारण लोग दूरी बनाने लगते हैं और कई बार मजाक भी बनने लगता है. कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. अगर आपके या फिर आपके बच्चों के बालों में जुएं होने की वजह से सिर में खुजली होती है और सफेद रंग की लीख भी बालों में चिपकी हुई दिखती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू हैक्स की मदद से आप जुएं के साथ-साथ लीख से भी छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देसी हैक्स के बारे में कि इन्हें आखिर कैसे इस्तेमाल किया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

गीले बालों में कंघी करना आ सकता है काम

बाजार में कई जुएं निकालने वाली अलग कंघियां मौजूद हैं आप उनकी मदद से जुएं निकाल सकते हैं. लेकिन अगर आप कंघी से और अच्छे से जुएं निकालने में यूज करना चाहते हैं तो आप इसके लिए बालों को हल्का गीला करके उनके ऊपर थोड़ा कंडीशनर लगा लीजिए, ऐसा करने से बाल फिसलने लगेंगे और कंघी को चलाना और भी आसान हो जाएगा. इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लीजिए और जड़ों से बालों के सिरों तक कंघी करिए. हर बार करने के बाद उसे सफेद कागज या फिर कपड़े पर जरूर पोंछें इससे आसानी से जुएं और लीख दिखेंगे. इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम 2-3 बार जरूर करें.

तेल का इस्तेमाल करें

आप चाहें तो कंघी करने के लिए बालों में नारियल या कोई भी सामान्य तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसा करने से बाल चिकने हो जाएंगे और बालों में कंघी आराम से चल पाएगी. तेल लगाने के बाद भी अच्छे से कंघी करिए इससे जुएं आसानी से निकल पाएंगे.

विज्ञापन

प्याज का रस सकता है काम

जुएं से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस काफी मददगार हो सकता है. दरअसल प्याज के रस में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो जुएं को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसके लिए 2 से 3 प्याज लेकर उनको मिक्सी में पीस लीजिए और उसका रस निकाल लीजिए. अब इस रस में एक छोटी चम्मच हल्दी डाल कर मिला लीजिए फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगभग 20 मिनट तक लगा कर छोड़ दीजिए और फिर शैंपू से धो लीजिए.

नींबू का रस भी आएगा काम

बालों से जुएं हटाने के लिए आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 8 से 10 नींबू को अच्छे से निचोड़ लीजिए. उसके बाद उसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर बालों को धो लीजिए.

विज्ञापन

तकिया, कंघी और बालों की चीजों की भी सफाई करें

जुएं ज्यादा न बढ़ें इसके लिए बहुत जरूरी है कि हाइजीन का ख्याल रखा जाए. इसके लिए अपने इस्तेमाल किए हुए तकिए, तौलिए और कंघे इन सभी चीजों को समय-समय पर साफ करते रहना बहुत जरूरी है. अगर आप सफाई नहीं रखेंगे तो जुएं होने का चांस और भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ