सिर्फ बारिश का गीला मौसम ही घर में मक्खियों की परेशानी को बुलावा नहीं देता है, बल्कि हद से ज्यादा नमी, खाने की गंध और घर के आसपास फैला कचरा उन्हें आकर्षित करता है. सबसे ज्यादा मक्खियां किचन में फल-सब्जियों के छिलकों के पास, गीले कूड़े के पास, सिंक के आसपास या फिर मीठी चीजों के पास भिनभिनाती रहती हैं. अगर आपके घर में भी मक्खियों ने नाक में दम कर रखा है तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम जानेंगे ऐसे 5 घरेलू उपायों के बारे में जो मक्खियों को दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बिना महंगे प्रोडक्ट्स के चेहरे पर आएगा निखार! बेसन-दही-शहद से बनाएं होममेड नेचुरल फेस पैक
नींबू और लौंग का देसी जुगाड़
नींबू और लौंग के इस देसी जुगाड़ से आप मक्खियों को दूर भगा सकते हैं. इसके लिए एक आधा कटा हुआ नींबू लेकर उसमें कई लौंग चुभा दीजिए और इसको किचन, डाइनिंग टेबल या उन जगहों पर रख दीजिए जहां पर भी मक्खियां ज्यादा भिनभिनाती रहती हैं. दरअसल, नींबू और लौंग की जो तेज खुशबू होती है, वो मक्खियों को दूर रखने में मददगार होती है. जब इसकी खुशबू थोड़ी फीकी पड़ जाए तब आप इसे समय पर बदल सकते हैं.
तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल
आपके घर में अगर तुलसी मौजूद है तो आप उससे भी मक्खियों को भगा सकते हैं. इसके लिए आप बस तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां किचन की खिड़की, दरवाजे या खाने की जगह के आसपास रख दीजिए. दरअसल, तुलसी की एक तेज प्राकृतिक खुशबू होती है जो कीड़े-मकौड़ों को दूर रखने में काफी मददगार होती है. तुलसी की पत्तियां सूखने या फिर खुशबू कम होने पर आप उन्हें समय-समय पर बदल सकते हैं.
सेब का सिरका भी आ सकता है काम
आपके किचन में मौजूद सेब का सिरका भी मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए काफी मददगार हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी लेकर उसमें थोड़ा सा सेब का सिरका और डिशवॉश की कुछ बूंदें डालकर मिला लीजिए. अब इस कटोरी को वहां पर रख दीजिए जहां छोटी वाली मक्खियां ज्यादा भिनभिनाती रहती हैं. सेब के सिरके की मीठी और खट्टी सी महक उन्हें आकर्षित करती है और डिशवॉश की वजह से वो आसानी से बाहर नहीं निकल पाती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये छोटी मक्खियों के लिए ज्यादा उपयोगी है.
पुदीने की खुशबू करेगी मक्खियों को दूर
मक्खियों को दूर रखने के लिए आप ताजा पुदीने की पत्तियां या फिर पुदीने का पौधा भी किचन की खिड़की या दरवाजे के पास रख सकते हैं. ये तरीका इसलिए कारगर है क्योंकि मक्खियों को तेज खुशबू वाली चीजें पसंद नहीं होती हैं, इसलिए वो उससे दूर भागती हैं. समय-समय पर जब पत्तियां मुरझा जाएं तो आप उन्हें बदल सकते हैं.
गीले कूड़े और सिंक की बदबू को खत्म करें
अगर आप मक्खियों को बिल्कुल ही दूर रखना चाहते हैं तो इसके लिए समस्या का ठोस समाधान करना जरूरी है. इसके लिए ध्यान रखें कि आप गीले कूड़े को रातभर के लिए खुला न छोड़ें. घर के कूड़ेदान को हमेशा ढककर ही रखें. किचन की सिंक में भी खाने के छोटे कण और गंदगी जमा न होने दीजिए. इसके साथ ही पके हुए फलों को कभी भी खुले में न रखिए और अगर पॉसिबल हो तो फल को फ्रिज में रखें.
इसे भी पढ़ें- 6 महीने बाद सीधे गीजर का बटन दबाने की गलती न करें! ऑन करने से पहले 2 मिनट का ये काम रोकेगा ब्लास्ट का खतरा
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
14 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines