6 महीने बाद सीधे गीजर का बटन दबाने की गलती न करें! ऑन करने से पहले 2 मिनट का ये काम रोकेगा ब्लास्ट का खतरा

सर्दियों के शुरू होते ही लोग गीजर का इस्तेमाल करने लगते हैं, ताकि सुबह ठंडे मौसम में नहाना आसान हो सके. लेकिन अगर आप महीनों बाद गीजर को चालू करने जा रहे हैं, तो कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है.

Winter Water Heater Maintenance
1 / 7
गीजर इस्तेमाल से पहले क्या करना जरूरी है? (Image: AI)

भारत के कई शहरों में सुबह और रात का समय ठंडा महसूस होने लगा है. कई घरों में लोग एसी तो दूर पंखा भी ऑन नहीं कर रहे हैं. सुबह ठंड वातावरण होने के कारण जिन लोगों को जल्दी ऑफिस जाना होता है, पूजा करना होता है वह गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, जिसके लिए गीजर का इस्तेमाल सबसे आम है. लेकिन गीजर इस्तेमाल से पहले कुछ चीजों पर ध्यान दी जाए, तो ब्लास्ट का खतरा कम हो सकता है.  

विज्ञापन

2 / 7

भारत के कई शहरों में सुबह और रात का समय ठंडा महसूस होने लगा है. कई घरों में लोग एसी तो दूर पंखा भी ऑन नहीं कर रहे हैं. सुबह ठंड वातावरण होने के कारण जिन लोगों को जल्दी ऑफिस जाना होता है, पूजा करना होता है वह गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, जिसके लिए गीजर का इस्तेमाल सबसे आम है. लेकिन गीजर इस्तेमाल से पहले कुछ चीजों पर ध्यान दी जाए, तो ब्लास्ट का खतरा कम हो सकता है.

विज्ञापन

सामने आते रहती हैं घटनाएं

सामने आते रहती हैं घटनाएं3 / 7

सोशल मीडिया पर अक्सर खबरें वायरल होती रहती है कि नहाते वक्त अचानक गीजर ब्लास्ट हो गया है और व्यक्ति या तो गंभीर रूप से घायल हो गया या फिर उसकी मौत हो गई. यह घटनाएं दिल दहला देती है, लेकिन अगर लंबे समय बा गीजर को चलाने से पहले कछ जरूरी जांच की जाएं, तो इस तरह के खतरे को कम किया जा सकता है.

स्विच, वायर और हीटिंग एलिमेंट की जांच करें

स्विच, वायर और हीटिंग एलिमेंट की जांच करें4 / 7

अगर आप लंबे समय के बाद गीजर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो सीधा उसे चालू कर नहाने की गलती न करें. आपको चाहिए कि आप सबसे पहले गीजर के स्विच वायरिंग और हीटिंग एलिमेंट की अच्छी तरह जांच कर लें. अगर आपको किसी तरह की कमी नजर आएं, तो तुरंत उसे ठीक कराएं, क्योंकि छोटी-मोटी चीजें ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

सेफ्टी वाल्व, लीकेज और थर्मोस्टेट की जांच करें

सेफ्टी वाल्व, लीकेज और थर्मोस्टेट की जांच करें5 / 7

गीजर को महीनों बाद चलाने से पहले फ्टी वाल्व, लीकेज और थर्मोस्टेट की जांच करें. इसके लिए प्रोफेशनल को बुलाना बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें ज्यादा जानकारी होती है कि स्थिति ठीक है या काम की जरूरत है. इसकी के साथ अगर पाइप्स या फिर गीजर में किसी तरह की लीकेज दिखाई दे, तो तुरंत उसे ठीक कराएं.

थोड़ी देर चलाकर देखें

थोड़ी देर चलाकर देखें6 / 7

जब आप सभी जांच कर लें, तो नहाने से पहले एक सेफ्टी टेस्ट जरूर कर लें. टेस्टिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कहीं गीजर से कोई आवाज या पानी-मशीन पर करंट तो नहीं आ रहा. अगर टेस्टिंग में कोई समस्या दिखे, तो तुरंत उसे ठीक कराएं या फिर नया गीजर खरीद लें.

विज्ञापन

गीजर की सर्विस कराएं

गीजर की सर्विस कराएं7 / 7

अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी होती ही नहीं है कि एसी की तरह गीजर की भी सर्विस होती है. आप जिस तरह सर्दी शुरू होने से पहले एसी कर सर्विस करवाकर उनसे बंद करते हैं, उसी तरह आपको चाहिए कि आप गीजर की सर्विस करवाकर उसे इस्तेमाल में लें. (Images: AI) यह भी पढ़ें: पीतल के बर्तन साफ करने के लिए क्या करना चाहिए? यहां जानिए ऐसे दमदार हैक्स जिनसे चमक जाएंगे Brass Utensils

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन