बारिश में मच्छर और मक्खियों से हो गए हैं परेशान? इन आसान Tips से घर को रखें कीड़ों से दूर

Mosquito Control Tips: बारिश के मौसम में क्या आप भी मच्छरों और मक्खियों से परेशान हो गए हैं और किसी गंभीर बीमारी का डर सता रहा है? अपनाएं ये टिप्स और पाएं राहत.

Mosquito Control Tips

घर को मच्छरों से कैसे बचाएं. (Image: AI/pexels)

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता ही है, लेकिन बीमारी का खतरा भी बढ़ा देता है. इसमें सबसे आम है घरों में मच्छरों और मक्खियों का घुस जाना, जिस कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बरसात के मौसम में ज्यादातर मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और मक्खियों के कारण फूड पॉइजन आदि का खतरा रहता है. ऐसे में लोग धुएं वाली अगरबत्ती, आदि चीजों का इस्तेमाल करते है, ताकि इनसे राहत मिल सके और परिवार को सुरक्षित रख सकें. लेकिन धुआं स्थिति को बिगड़ सकता और फेफड़ों व सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. ऐसे में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को इन खतरनाक मच्छरों से सुरक्षित रख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर कैसे बनाते हैं डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का शिकार

आपको जानकर हैरानी होगी कि, मच्छर खुद बीमार नहीं बनाते, बल्कि वे बीमारियों के वायरस और परजीवी को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं. यानी कि जब कोई मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति का खून पीता है, तो बीमारी के कीटाणु उसके शरीर में आ जाते हैं. इसके बाद वही मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो संक्रमण उसके शरीर में पहुंच सकता है. इसी तरह डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं, जिससे हर साल कई लोग अपनी जान गवा बैठते हैं. इसलिए बरसात में मच्छरों से बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है.

मच्छरों व मक्खियों से बचाव के लिए यहां से शुरू करें तैयारी

बरसात में मच्छरों से बचाव का एक सबसे आसान तरीका ये है कि आप अपने घर के आसपास पानी जमा ही न होने दे. सबसे पहले उन जगहों की सफाई करें, जहां अक्सर पानी जमा हो जाता है. इसके अलावा कूलर, बाल्टी, गमलों, एसी की ड्रेन और छत या बालकनी में रखे सामान को भी साफ करें, क्योंकि डेंगू आदि के खतरनाक मच्छर इन्हीं पानी में पैदा होते हैं. इसके साथ ही, पानी रखने वाले बर्तनों को हमेशा ढककर रखें और समय-समय पर साफ करते और खिड़कियों और दरवाजों पर मजबूत जाली लगाएं ताकि मच्छर और मक्खियां आसानी से घर के अंदर न घुस सके.

विज्ञापन

सिर्फ नुस्खे ही नहीं, ये आदतें भी जरूरी

अक्सर लोग मच्छरों को भगाने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन सिर्फ नुस्खों से काम नहीं चलेगा. अगर आप नीम का तेल, सिट्रोनेला, लेमनग्रास, लैवेंडर और पेपरमिंट जैसे कुछ एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो इनसे मच्छरों को दूर रखने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है, लेकिन इन्हें पूरी सुरक्षा का विकल्प नहीं माना जा सकता. हालांकि, सबसे जरूरी है कि खाने की चीजों को हमेशा ढककर रखें, किचन को साफ रखें, कूड़ेदान रोज खाली करें और घर में नमी जमा न होने दें. साफ और सूखा वातावरण मच्छरों व मक्खियों की संख्या कम करने में अहम भूमिका निभाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ