महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित है? जानिए स्किन पर इसका क्या असर पड़ता है

महिलाओं के चेहरे पर बालों का आना एक आम समस्या है, लेकिन इसे साफ करने को लेकर कई सवाल दिमाग में आते हैं, जैसे कि क्या महिलाएं शेविंग कर सकती है? महिलाओं के चेहरे पर बालों का आना एक आम समस्या है, लेकिन इसे साफ करने को लेकर कई सवाल दिमाग में आते हैं, जैसे कि क्या महिलाएं शेविंग कर सकती है?

Face Shaving Safe For Women
1 / 8

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए कई महिलाएं फेस शेविंग का सहारा लेती हैं, लेकिन इसे लेकर कई तरह की गलत धारणाएं भी मौजूद हैं. लंबे समय से माना जाता रहा है कि शेविंग करने से बाल मोटे और ज्यादा काले हो जाते हैं. क्या इस बात में सच्चाई है या ये सिर्फ एक मिथक है आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

क्या फेस शेविंग से बाल मोटे और घने हो जाते हैं?

क्या फेस शेविंग से बाल मोटे और घने हो जाते हैं?2 / 8

जानकारी के अनुसार, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, यह बात पूरी तरह गलत है. चेहरे के बाल शेव करने के बाद ज्यादा मोटे या तेजी से बढ़ने लगते हैं इसका कोई प्रमाण नहीं है. शेविंग सिर्फ त्वचा के ऊपर मौजूद बालों को हटाती है, इसका बालों की जड़ या ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ता. दोबारा उगते समय बालों की टिप सीधी होने के कारण वे कुछ समय के लिए मोटे नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित मानी जाती है?

महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित मानी जाती है?3 / 8

ज्यादातर महिलाओं के लिए चेहरे के बाल हटाने का शिविंग सुरक्षित माना जाता है, अगर इसे सही सावधानी के साथ किया जाए तब. साफ रेजर का इस्तेमाल, चेहरे की सफाई और सही तकनीक अपनाने से त्वचा पर होने वाली परेशानियों का खतरा कम हो सकता है.

फेस शेविंग करने से त्वचा को मिल सकते हैं ये फायदे

फेस शेविंग करने से त्वचा को मिल सकते हैं ये फायदे4 / 8

चेहरे के बालों को साफ करने करने के लिए शेविंग करना अच्छा विकल्प है. इससे चेहरे के बारीक बाल तुरंत हट जाते हैं और त्वचा ज्यादा स्मूद दिखाई देती है. मेकअप और फाउंडेशन बेहतर तरीके से अप्लाई होता है. साथ ही, स्किन की सतह साफ दिखने लगती है और चेहरे पर निखार नजर आ आता है.

विज्ञापन

फेस रेजर इस्तेमाल करने के बाद हो सकती हैं ये परेशानियां

फेस रेजर इस्तेमाल करने के बाद हो सकती हैं ये परेशानियां5 / 8

हालांकि फेस शेविंग सामान्य तौर पर सुरक्षित है, लेकिन गलत तरीके से करने पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं. बहुत ज्यादा दबाव डालने या गंदे रेजर का इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, लालिमा और छोटे कट लगने का खतरा बढ़ सकता है. कुछ लोगों को रेजर बर्न की समस्या भी हो सकती है, इसलिए सावधानी से इस्तेमाल करें.

शेविंग के बाद किन स्किन समस्याओं का खतरा रहता है?

शेविंग के बाद किन स्किन समस्याओं का खतरा रहता है?6 / 8

कुछ महिलाओं में फेस शेविंग के बाद इंग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है, जिसमें बाल स्किन के अंदर ही बढ़ने लगते हैं, जिस कारण चेहरे पर छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं. इसके अलावा खुजली, चुभन, हल्की सूजन या अस्थायी लालिमा जैसी परेशानियां भी सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में देखने को मिल सकती हैं.

विज्ञापन

किन महिलाओं को फेस शेविंग करने से बचना चाहिए?

किन महिलाओं को फेस शेविंग करने से बचना चाहिए?7 / 8

अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे, एक्जिमा, सोरायसिस, रैशेज या कोई संक्रमण है, तो उस हिस्से पर शेविंग करने से बचना बेहतर है. ऐसी स्थिति में रेजर का इस्तेमाल त्वचा की परेशानी को बढ़ा सकता है.

फेस शेविंग से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

फेस शेविंग से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान8 / 8

फेस शेविंग करते समय हमेशा साफ और अच्छी क्वालिटी के रेजर का इस्तेमाल करें. शेविंग से पहले त्वचा को साफ करें और बाद में मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा को आराम मिले. अपनी स्किन टाइप को समझकर ही यह तरीका अपनाएं, जिससे त्वचा स्वस्थ और सुरक्षित रह सके. आपकी स्किन के लिए शेविंग सही है या नहीं इसके लिए स्किन एक्सपर्ट्स से जरूर सलाह लें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Friendship Day Trip: दोस्तों के साथ दिल्ली के आसपास घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये हैं बेस्ट  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन