हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

How to Get Glowing Skin: चुकंदर से चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो? दाग-धब्बों से राहत के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप भी चेहरे की खोई हुई निखार से परेशान हैं और आपके चेहरे पर कई दाग-धब्बे साफ दिखाई देते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे चुकंदर और कुछ अन्य सामग्री की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें. (Image Generated by AI)

अच्छी स्किन हर किसी को चाहिए, जो चमकदार हो, ग्लोइंग हो और किसी तरह के दाग-धब्बे उसपर न हो. लेकिन किसी न किसी कारण से हमारी स्किन में ये सभी चीजें साफ दिखाई देने लगती है, जिस कारण अच्छी से अच्छी ड्रेस पहनने के बावजूद लुक अच्छा नहीं लगता है. ग्लोइंग, गुलाबी और दाग-धब्बों से दूर स्किन पानी के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रिजल्ट वो नहीं मिल पाता है, जिसकी उम्मीद होती है. ऐसे में चुकंदर का इस्तेमाल आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है और आपको मनचाही स्किन दिला सकता है, आइए जानत हैं कैसे?

यह भी पढ़ें: टाइल्स की लाइनों पर जमी गंदगी कैसे करें आसानी से साफ? यहां जानिए सबसे आसान ट्रिक्स

खराब वातावरण के कारण बढ़ रही त्वचा से जुड़ी समस्या

अक्सर लोगों में स्किन की समस्या का सबसे बड़ा कारण वातावरण में फैला हुआ प्रदूषण, धूल, गंदगी, उमस और धूप बनती हैं. इन चीजों से जब त्वचा को ठीक से सुरक्षा नहीं मिलती है, तो चेहरे पर पिंपल्स, टैनिंग, दाग-धब्बे आदि की समस्या पैदा होने लगती है. कई बार स्थिति इतना बुरी हो जाती है, कि लोग इन्हें छिपाने के लिए मास्क आदि का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको मालूम नहीं होगा, जिस चुकंदर को आप सिर्फ आम लाल रंग की सलाद के रूप में खाते हैं, वह आपकी त्वचा की समस्या को दूर कर सकता है. चुकंदर से बना फेस पैक आपको गुलाबी और बेदाग स्किन दिला सकता है. चुकंदर के अंदर पाए जाने वाले खास गुण स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसके साथ कुछ अन्य प्राकृतिक सामग्री मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक त्वचा को ताजगी देने और चेहरे की रंगत निखारने में मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं चुकंदर फेस पैक?

इस खास चुकंदर फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • 1 चम्मच चुकंदर पाउडर
  • 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,
  • 1 चम्मच रोज पेटल पाउडर
  • लगभग 3 चम्मच गुलाब जल

स्किन पर कैसे लगाएं फेस पैक

इस फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चुकंदर पाउडर और ऑरेंज पील पाउडर डालकर अच्छी तरह मिले लें. इसके बाद मुल्तानी मिट्टी, रोज पेटल पाउडर और गुलाब डल डालकर सभी को मिक्स कर लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट तैयार होने के बाद पहले चेहरे को साफ से धो लें और फिर तैयार पेस्ट को अच्छे ले लगा लें और कुछ समय बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें. इस फेस पैक को नियमित रूप से लगाने से इसका असर देखने को मिलेगा. इन सभी सामग्रियों का मिश्रण चेहरे को साफ और तरोताजा महसूस करा सकता है.

विज्ञापन

इस बात का खास ध्यान रखें

अगर आप किसी तरह की स्किन से जुड़ी समस्या से परेशान है या ऐसा किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको चाहिए कि आप पहले डॉक्टर और किसी त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही किसी उपाय को इस्तेमाल में लाएं. हर इंसान की त्वचा और समस्या का कारण एक ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

यह भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर घूमने का बना रहे प्लान? उदयपुर से गोवा तक ये 5 जगहें बनाएंगी छुट्टियां यादगार

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola