क्या आप भी रोज रात बिस्तर पर लेटकर कभी दाईं तो कभी बाईं करवट बदलते रहते हैं, लेकिन नींद आती नहीं है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. आज की तेज रफ्तार जिंदगी, मोबाइल की लत और काम का बढ़ता दबाव नींद को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है. कई लोग सोचते हैं कि नींद न आना सामान्य बात है, लेकिन लगातार ऐसा होना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है.
अच्छी और गहरी नींद शरीर को आराम देने के साथ-साथ दिमाग को भी तरोताजा करती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, और राहत पाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कुछ आसान बदलाव अपनाकर आप अपनी नींद की क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: क्या आप भी उठाते हैं बच्चे पर हाथ? एक्सपर्ट ने बताया बच्चे को मारने पर क्या पड़ता है नन्हे-मुन्ने पर असर
किन कारणों से बिगड़ती है नींद
अनियमित दिनचर्या, खराब खानपान, देर रात तक स्क्रीन देखने की आदत और मानसिक तनाव नींद न आने की सबसे बड़ी वजह बन चुके हैं. फोन, टीवी और लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद का हार्मोन मेलाटोनिन सही से नहीं बन पाता. इसके अलावा, गंदा बिस्तर, बेवक्त सोने-जागने का समय, कैफीन का ज्यादा सेवन करना और भारी खाना भी नींद में रुकावट पैदा कर सकता है. शरीर को जब पूरा आराम नहीं मिलता, तो इससे थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और इम्यून सिस्टम की कमजोरी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. इसलिए अच्छी नींद सिर्फ आराम नहीं, बल्कि अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है.
अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार आदतें
- हर हफ्ते तकिए के कवर और बेडशीट बदलें, ताकि धूल और एलर्जी से बचाव हो और नींद में किसी तरह की बाधा न आए.
- रोज एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, इससे शरीर की अंदरूनी घड़ी संतुलित रहती है.
- सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें.
- बेडरूम को शांत और अंधेरा रखें, जरूरत हो तो हल्की रोशनी या ब्लैकआउट पर्दों का इस्तेमाल करें.
- रात में कैफीन, चाय-कॉफी और भारी भोजन से बचें, हल्का और जल्दी खाना बेहतर होता है.
इन आदतों को अपनाकर आप अपनी नींद की समस्या को ठीक कर सकते हैं. हालांकि, अगर नींद की समस्या लेंबे वक्त तक बनी रहे, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें, ताकि बड़े खतरे से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: Travel Tips: पहाड़ हों या रेगिस्तान, पैरों का दर्द नहीं बिगाड़ेगा आपका वेकेशन! ऐसे चुनें अपने लिए परफेक्ट ट्रैवल शूज
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines