कई महिलाएं ऑफिस जाने से पहले अपने बालों को स्ट्रेट या कर्ली करती हैं. एक से दो बार ऐसा करना ठीक रहता है, लेकिन हर रोज करने से बालों को काफी नुकसान हो सकता है. बाल उतरने के साथ-साथ रूखे नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि कर्ली बाल बहुत ही अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही बिना ज्यादा मेहनत किए बालों को कर्ली करना चाहते हैं को इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. इन टिप्स की मदद से आपको सुबह उठते ही शानदार कर्ली हेयर मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें- सावन स्पेशल मिठाई: बिना ज्यादा मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी राजस्थानी ‘फीणी’
हल्के गीले बालों में बनाएं ढीली चोटी
यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन बालों को हल्का गीला रखने से काफी फायदा हो सकता है. हालांकि, आपको बहुत ज्यादा गीले नहीं रखने हैं, क्योंकि सिर दर्द हो सकता है. इसके लिए आप ढीली चोटी या लो बन बना लें, जिससे रातभर एक शेप बनी रहेगी. ऐसा करने के बाद सुबह खोलने पर नेचुरल वेव्स या बाउंसी कर्ल्स नजर आएंगे.
लीव-इन कंडीशनर या कर्ल क्रीम लगाना न भूलें
सोने से पहले बालों की लंबाई पर थोड़ा सा लीव इन कंडीशनर, कर्ल क्रीम या हल्का हेयर सीरम लगाएं. इससे बालों में नमी बनी रहती है, फ्रिज कम होता है और सुबह कर्ल्स ज्यादा डिफाइंड और सॉफ्ट दिखाई देते हैं. हालांकि, आपको क्रीम बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करनी होगी, ताकि चिपचिपाहट से बचाया जा सके.
सिल्क या साटन तकिए का कवर करें इस्तेमाल
अगर हो सके तो कॉटन की जगह सिल्क या साटन पिलो कवर का इस्तेमाल करें. इससे बालों में रगड़ कम होती है, फ्रिज कंट्रोल रहता है और रातभर कर्ल्स की शेप बेहतर बनी रहती है. इस दौरान आपको बालों को बांधकर रखना है, ताकि पूरी रात बालों को एक शेप मिल जाए.
इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह एलोवेरा का जूस पीने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को मिल सकता है फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
53 mins agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
16 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
19 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
20 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines