साड़ी की खूबसूरती को निखारने में ब्लाउज की फिटिंग बहुत मायने रखती है. अगर ब्लाउज टाइट या ढीला होगा तो लुक बेकार लगेगा. ऐसे में ब्लाउज सिलवाते समय सही नाप लेना बेहद जरूरी है. हालांकि, कई महिलाओं को लगता है कि ब्लाउज की फिटिंग देना बहुत ही आसान काम है, लेकिन ऐसा नहीं है. नेक से लेकर कमर तक का हिस्सा मायने रखता है, लेकिन इन जगहों का सही नाप लेना बहुत जरूरी है. आप भी चाहती हैं कि आपका ब्लाउज न ज्यादा टाइट हो और न ही ढीला तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर परफेक्ट फिटिंग पा सकती हैं. आइए जानते हैं ब्लाउज का सही नाप लेने का तरीका.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत
सबसे पहले सही तरीके से लें बस्ट का नाप
ब्लाउज की फिटिंग के लिए बस्ट का नाप सबसे जरूरी होता है. इसके लिए मापने वाले टेप को छाती के सबसे उभरे हुए हिस्से के चारों ओर रखें. ध्यान रहे कि टेप न ज्यादा कसा हो और न ही बहुत ढीला. नाप लेते समय नॉर्मल सांस लें और शरीर को सीधा रखें. टेप को जमीन पर रखें और सही तरह से नाप दें.
अंडरबस्ट का नाप लेना न भूलें
बस्ट के ठीक नीचे वाले हिस्से का नाप भी ब्लाउज की फिटिंग में जरूरी होता है. इस हिस्से का नाप सही होने से ब्लाउज अच्छा लगता है.
कैसे लें नाप?
- टेप को छाती के ठीक नीचे लगाएं और स्किन पर बिल्कुल भी दबाव न पड़े.
- अगर ब्लाउज में कप या सपोर्टिंग पैड लगाए जाने हैं तो सिलाई से पहले टेलर को बता दें.
- नाप में फिटिंग का हिस्सा अलग रखें और एक्स्ट्रा कपड़ा बचाएं.
कमर और ब्लाउज की लंबाई का रखें ध्यान
ब्लाउज की लंबाई आपकी पसंद, साड़ी के स्टाइल और डिजाइन पर डिपेंड करती है. नाप लेते वक्त कंधे से लेकर उस जगह तक मापें, जहां आप ब्लाउज का निचला हिस्सा रखना चाहती हैं. कमर का नाप लेते वक्त टेप को शरीर के चारों ओर आराम से रखें और ब्लाउज का सही नाप लें.
बाजू की स्लीव्स पर ध्यान दें
ब्लाउज के लुक को स्लीव्स भी खूबसूरत बनाने का काम करती हैं. इसलिए बाजू के डिजाइन पर जरूर ध्यान दें और लंबाई या घेरा का नाप सही तरह से दें. बाजू का घेर बहुत टाइट हो जाता है तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और ज्यादा ढीला होने पर फिटिंग अच्छी नहीं दिखती.
ब्लाउज की फिटिंग पर ध्यान देना
- जब भी नाप दें तो सही माप वाला टेप का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे नाप सही आएगा.
- ब्लाउज के अंदर पहने जाने वाले इनर या ब्रा के साथ नाप देना बेस्ट हो सकता है.
- टेलर के ब्लाउज का डिजाइन, नेकलाइन और स्लीव्स की लंबाई पहले ही बता दें.
- सिलाई पूरी होने के बाद ब्लाउज पहनकर फिटिंग जरूर चेक करें.
- हाथ उठाकर, बैठकर और आगे झुककर देखें कि ब्लाउज कहीं खिंच तो नहीं रहा.
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: किन परिस्थितियों में नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना हो सकता है नुकसान
.
संबंधित खबरें
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 hr agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
3 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
14 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
22 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
23 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines