हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बारिश में जूते भीग जाएं तो ऐसे करें जल्दी ड्राई, काम आएगा ये आसान हैक

Dry Shoes: बारिश में भीगे कपड़े तो सूख जाते हैं, लेकिन जूते काफी वक्त तक गीले रहते हैं. अगर कहीं बाहर जाना होता है तो सुखाने की बड़ी दिक्कत हो जाती है. जूते सुखाने के लिए ये टिप्स काम आ सकते हैं. 

विज्ञापन
सबसे पहले जूतों सुखाने के लिए क्या करें? Image Credit- Freepik

बारिश के मौसम में अचानक हुई बारिश से जूते भीग जाना आम बात है. गीले जूतों को लंबे समय तक पहनने से इनमें नमी और बदबू तो आती ही है, साथ ही जूतों का मटेरियल भी खराब हो सकता है. लंबे वक्त तक अगर जूते गीले रखें जाएं तो इनमें से बदबू आने लगती है. ऐसे में अगर आपके जूते बारिश में भीग जाएं तो उन्हें सुखाने के लिए तेज धूप का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप जूतों को जल्दी सुखा सकते हैं. ये चीजें कौन सी हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- IRCTC के साथ जापान घूमने का बड़ा मौका, इतने रुपये के पैकेज में दिल्ली से 10 दिन की टूर; फ्लाइट-होटल-वीजा सब शामिल

सबसे पहले जूतों सुखाने के लिए क्या करें? 

जूते घर लाने के बाद उन्हें तुरंत सुखाने शुरू करें. अगर जूतों पर पानी ज्यादा है तो उन्हें हल्के हाथ से झटकें और साफ सूखे कपड़े या तौलिए से बाहर की नमी सोख लें. जूतों को जोर से न रगड़ें, खासकर अगर वे लेदर या सुएड के हों. 

विज्ञापन

निकाल दें इनसोल और लेस

जूते के अंदर मौजूद इनसोल और लेस को अलग कर दें. इससे जूते के अंदर हवा आसानी से पहुंच पाएगी और नमी जल्दी कम होगी. इनसोल को भी अलग से सूखने के लिए रख दें. इससे आपका काफी वक्त बचेगा. 

अखबार या पेपर टॉवल का कैसे करें इस्तेमाल? 

जूते के अंदर सूखा अखबार, पेपर टॉवल या सादा कागज भर दें. यह अंदर मौजूद पानी को सोखने में मदद करता है. जब कागज गीला हो जाए तो उसे निकालकर नया सूखा कागज भर दें. जरूरत पड़ने पर उसे 2 से 3 बार करें. 

विज्ञापन

पंखे के सामने रखें

जूते को बंद अलमारी या कमरे के किसी कोने में रखने के बजाय पंखे के सामने रखें. जूतों को इस तरह रखें कि उनका मुंह खुला रहे और हवा अंदर तक पहुंच सके. इससे जूते नेचुरल तरीके से जल्दी सूख सकते हैं. 

सिलिका जेल का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पैकेट हैं तो उन्हें जूतों के अंदर रखा जा सकता है. ये नमी सोखने में मदद करते हैं. हालांकि, पैकेट को फाड़कर उसके अंदर के दानों को जूतों में न डालें. 

विज्ञापन

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना है? 

बहुत जल्दी हो तो हेयर ड्रायर की कूल या लो-हीट सेटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. ड्रायर को जूते से थोड़ा दूर रखकर लगातार घुमाते रहें. बहुत ज्यादा गर्म हवा जूतों के गोंद, सिंथेटिक मटेरियल या लेदर को नुकसान पहुंचा सकती है.

इसे भी पढ़ें- अब नहीं सूखेंगे फ्रिज में रखे नींबू! 14 दिनों तक Lemons को ऐसे रखें ताजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola