अब नहीं सूखेंगे फ्रिज में रखे नींबू! 14 दिनों तक Lemons को ऐसे रखें ताजा

How To Keep Lemon Fresh: फ्रिज में रखने के बावजूद अगर नींबू जल्दी सूख जाते हैं तो स्टोर करने का तरीका बदलने की जरूरत है. इस किचन हैक की मदद से नींबू लंबे समय तक ताजे और रसीले बनाए रखे जा सकते हैं.

How To Keep Lemon Fresh

फ्रिज में भी नहीं सूखेंगे नींबू. जानिए स्टोरेज हैक.

Fresh Lemon Tips: नींबू लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है. कोई इसे नींबू पानी बनाने के लिए इस्तेमाल करता है, कोई सलाद में डालता है तो कोई सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू उसमें डालता है. लेकिन, नींबू के साथ दिक्कत बस इतनी आती है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखकर सख्त हो जाता है. कई लोगों को लगता है कि नींबू को फ्रिज में स्टोर करके वो उसे फ्रेश रख सकते हैं मगर गलत तरीके से स्टोर करने पर नींबू फ्रिज में भी अपना रस खो देता है. ऐसे में यहां जानिए नींबू को लंबे समय तक या कहें तकरीबन 14 दिनों तक ताजा रखने के लिए क्या किया जा सका है. ये हैक्स आपके भी काम आएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने का आसान तरीका

हल्की तेल की कोटिंग है जरूरी

नींबू के ऊपर खाने वाले तेल की पतली परत लगा दें. ध्यान रहे कि ज्यादा तेल नहीं लगाना है. ऐसा करने से बाहर लगा तेल नींबू के अंदर की नमी को बाहर नहीं निकलने देता है जिसके कारण नींबू लंबे समय तक ताजा रहता है.

विज्ञापन

एयरटाइट कंटेनर में रखें

अब नींबू पर तेल की कोटिंग करने के बाद इन्हें किसी साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रख दें. ऐसा करने से नींबू हवा के कॉन्टैक्ट में नहीं आते जिसकी वजह से उनकी ताजगी बनी रहती है. नींबू को स्टोर करने की ये छोटी-सी आदत बहुत बड़ा फर्क ला सकती है.

विज्ञापन

फ्रिज में सही तरीके से करें स्टोर

अब इस एयरटाइट कंटेनर को बंद करके फ्रिज में रख दें. फ्रिज का ठंडा तापमान और कंटेनर की वजह से हवा के साथ कम कॉन्टैक्ट होना नींबू को लंबे समय तक ताजा रखता है और उस पर फफूंदी लगने से भी बचाता है.

विज्ञापन

इस तरीके से क्या फायदे होंगे?

इस तरीके से नींबू को स्टोर करने से कई फायदे होंगे. सबसे पहले तो नींबू कम से कम 14 दिनों तक एकदम ताजा और रसीले रहेंगे. उनके ऊपर का छिलका जल्दी नहीं सिकुड़ेगा. इसकी वजह से आपको बार-बार नींबू खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फूड की बचत के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी.

विज्ञापन

स्टोर करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • नींबू लेते समय ही ध्यान रखें कि आप जो नींबू ले रहे हैं वो ताजे और अच्छी क्वालिटी के हों.
  • जो नींबू खराब हो जाए या अगर आप किसी नींबू को काट लें तो उसे अलग रख दीजिए.
  • जिस कंटेनर में आप नींबू स्टोर करें, ध्यान रहे कि उसमें नमी जमा न हो.

यह भी पढ़ें- मिलावटी दूध और शुद्ध दूध की पहचान कैसे करें? FSSAI से जानिए मिल्क में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च का कैसे चलेगा पता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ