IRCTC के साथ जापान घूमने का बड़ा मौका, इतने रुपये के पैकेज में दिल्ली से 10 दिन की टूर; फ्लाइट-होटल-वीजा सब शामिल

क्या आप भी जापान घूमना चाहते हैं, लेकिन आपको कम कीमत में अच्छा पैकेज नहीं मिल रहा है? IRCTC लाया है जापान घूमने का बड़ा मौका, जिसमें रहना, खाना वीजा सब शामिल है. आइए जानते हैं क्या है पैकेज?

Irctc Japan Tour Package 2026 Cost
1 / 9

अगर जापान आपके ट्रेवल लिस्ट में है, तो IRCTC का नया टूर पैकेज आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है. इसमें आपको रहने से लेकर घूमाने, खाना और वीजा सब शामिल है. इससे आपको वहां परेशान नहीं होना पड़ेगा और आप बिना टेंशन अच्छी ट्रिप कर सकते हैं.  

विज्ञापन

10 दिन 9 रात की यात्रा

10 दिन 9 रात की यात्रा2 / 9

IRCTC का ये जापान टूर कुल 10 दिन और 9 रात का होगा. इस ट्रिप की शुरुआत 6 सितंबर को दिल्ली से शुरू होगी और 15 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान आपकी हर सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा.

विज्ञापन

टूर का क्या रहेगा किराया

टूर का क्या रहेगा किराया3 / 9

टूर का किराया अलग-अलग शेयरिंग के हिसाब से तय है, यानी ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति ₹3,45,999, ट्विन शेयरिंग में ₹3,49,999 और सिंगल ऑक्यूपेंसी में ₹4,73,999 देने होंगे. वहीं, बच्चों के लिए बेड और बिना बेड के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है.

फ्लाइट से लेकर होटल तक मिलेगी कई सुविधा

फ्लाइट से लेकर होटल तक मिलेगी कई सुविधा4 / 9

इस टूर पैकेज में आपको आने-जाने की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट, 4 स्टार होटल में ठहरना और जापान टूरिस्ट वीजा फीस शामिल है. इस टूर के दौरान यात्रियों को रोजाना नाश्ता, दोहपर का खाना और रात का खाना भी दिया जाएगा.

विज्ञापन

शहर घूमने के लिए गाइड और ट्रांसपोर्ट की सुविधा

शहर घूमने के लिए गाइड और ट्रांसपोर्ट की सुविधा5 / 9

इस पैकेज की मदद से आपको अपने पैसों से जापान घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि एयरपोर्ट ट्रांसफर, एसी कोच से साइटसीइंग, 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस, अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड और टैक्स भी पैकेज का हिस्सा हैं.

टोक्यो में इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

टोक्यो में इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका6 / 9

टूर की शुरुआत टोक्यो में टू नाइट स्टे से होगी. यहां यात्रियों को असाकुसा टेंपल, नाकामिसे डोरी, उएनो पार्क, ओडाइबा और टीमलैब प्लैनेट्स घूमेंगे. इतना ही नहीं, शेड्यूल में माउंट फूजी का फिफ्थ स्टेशन भी शामिल है. मौसम खराब रहा, तो इसे ओशिनो हक्काई से बदला जा सकता है.

विज्ञापन

क्योटो, ओसाका और नारा भी कवर होंगे

क्योटो, ओसाका और नारा भी कवर होंगे7 / 9

यात्रियों को क्योटो में अराशियामा बैम्बू फॉरेस्ट, किंकाकु-जी और फुशिमी इनारी ताइशा देखने का मौका मिलेगा. ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क और तोदाई-जी भी यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा हैं.

हिरोशिमा और बुलेट ट्रेन में यात्रा

हिरोशिमा और बुलेट ट्रेन में यात्रा8 / 9

इस पैकेज में शिन-ओसाका से हिरोशिमा तक शिंकान्सेन यानी जापान की तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन यात्रा भी शामिल है. साथ ही, हिरोशिमा में पीस मेमोरियल पार्क, मियाजिमा और इत्सुकुशिमा श्राइन भी घूमने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

बुकिंग से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जानें

बुकिंग से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जानें9 / 9

IRCTC के अनुसार, पासपोर्ट वापसी की तारीख से कम से कम छह महीने वैध होना चाहिए. PAN समेत कई अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. फ्लाइट और यात्रा कार्यक्रम में ऑपरेशनल कारणों के चलते बदलाव हो सकता है, जिसके चलते साइटसीइंग या ट्रैवल प्रोग्राम में भी फेरबदल संभव है. इसलिए बुकिंग से पहले नियम जरूर जान लें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:Udaipur Budget Trip: सिर्फ 15 हजार रुपये में कपल्स करें उदयपुर की शानदार ट्रिप, जानिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन