मानसून का मौसम पौधों के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही ज्यादा पानी कई बार उनके लिए परेशानी बन जाता है. लगातार बारिश होने पर गमले की मिट्टी में जरूरत से ज्यादा नमी जमा हो जाती है. ऊपर से मिट्टी सूखी दिखाई देने के बावजूद अंदर पानी भरा रह सकता है. ऐसी स्थिति में पौधों की जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और धीरे-धीरे रूट रॉट यानी जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपने पौधे को मरने से बचाना होगा, जिसके लिए कुछ बातें ध्यान रखनी होगी. ये बातों कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप बरसात में अपने पौधों का ख्याल रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट
कुछ दिनों के लिए पानी ना देना
अगर गमले की मिट्टी पहले से ही बहुत गीली है तो उसमें दोबारा पानी डालने की गलती न करें. बारिश के मौसम में पौधों को रोजाना पानी देने की जरूरत आमतौर पर नहीं होती. उंगली से मिट्टी की ऊपरी लेयर हटाएं और पानी को सूखने के लिए रखें. गमले के अंदर की मिट्टी भी काफी हद तक सूखनी चाहिए.
गमले को बारिश से हटाकर रखना
लगातार बारिश हो रही है तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां उसे सीधी बारिश न मिले, लेकिन हवा और रोशनी मिलती रहे. इससे मिट्टी में जमा पानी धीरे-धीरे कम होगा.हालांकि, पौधे को तुरंत तेज धूप में रखने से बचें, खासकर अगर वह लंबे समय से छायादार जगह पर रखा हुआ है
गमले के ड्रेनेज होल जरूर चेक करना
ओवरवाटरिंग की समस्या में सबसे जरूरी चीज है कि पानी गमले से बाहर निकल सके. गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल मिट्टी, जड़ों या किसी दूसरी वजह से बंद तो नहीं हैं, इसे जरूर टेस्ट करें. अगर नीचे से पानी बाहर नहीं निकल रहा है तो मिट्टी लंबे समय तक गीली रहेगी और जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ सकता है.
गमले के नीचे पानी जमा न रहने दें
अगर गमले के नीचे ट्रे या प्लेट रखी है तो उसमें जमा पानी तुरंत निकाल दें. कई बार पौधे को पानी देने से ज्यादा नुकसान गमले के नीचे लगातार जमा पानी से हो सकता है. कोशिश करें कि पानी निकलने के बाद गमले के नीचे पानी बिल्कुल भी न हो पाए.
मिट्टी को हल्का ढीला करना
अगर मिट्टी बहुत ज्यादा चिपक गई है और ऊपर से सख्त हो गई है तो उसे बहुत सावधानी से थोड़ा ढीला किया जा सकता है. ध्यान रखें कि गीली मिट्टी में बार-बार गहरी खुदाई न करें. ऐसा करने से पौधे की नाजुक जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें- मैटरनिटी शूट करवाना है तो सेलेब्रिटी मॉम्स के ये 5 लुक्स कर सकती हैं ट्राई, साड़ी से लेकर ड्रेस तक मिल जाएगा आइडिया
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
6 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
8 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
14 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
15 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
16 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines