हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Winter Hacks: सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, घंटों की परेशानी होगी दूर

Laundry Hacks For Winter: इस मौसम में कपड़े बहुत ही देर से सूखते हैं और ओस की वजह से गीले हो जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप सर्दियों में गीले कपड़ों को जल्दी सुखा सकते हैं और सीलन की बदबू से भी बच सकते हैं. 

विज्ञापन
कपड़ों में जितना कम पानी रहेगा, वे उतनी ही जल्दी सूखेंगे. Image Credit Magnific

सर्दियों का मौसम आते ही घरों में एक आम परेशानी शुरू हो जाती है और वह है गीले कपड़ों का देर से सूखना. गर्मियों में जहां कपड़े कुछ ही घंटों में सूख जाते हैं, वहीं ठंड के मौसम में कई बार पूरे दिन धूप में रखने के बाद भी कपड़े नहीं सूख पाते हैं. खासकर जब लगातार कोहरा हो या धूप ठीक से न निकले तो कपड़े सुखाना काफी मुश्किल हो जाता है. ज्यादा देर तक कपड़े गीले रहने की वजह से सीलन की बदबू आने लगती है. बदबू बिना धोएं जाती नहीं है और पहनने के बाद काफी अजीब लगती है. अगर आप भी सर्दियों में गीले कपड़ों को लेकर परेशान रहते हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से आप कपड़ों को कम समय में सुखा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट्स को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

इसे भी पढ़ें- कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए ना चलने वाली Scissors को पैना करने का तरीका

कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ें

सर्दियों में कपड़े जल्दी सुखाने के लिए सबसे पहले उन्हें वॉशिंग मशीन में अच्छी तरह स्पिन करें. अगर आप हाथ से कपड़े धोते हैं तो उन्हें धोने के बाद अच्छी तरह निचोड़ लें. कपड़ों में जितना कम पानी रहेगा, वे उतनी ही जल्दी सूखेंगे. हालांकि, नाजुक कपड़ों को बहुत ज्यादा जोर से निचोड़ने से बचें, क्योंकि इससे उनका फैब्रिक खराब हो सकता है. 

विज्ञापन

तौलिए की मदद से सुखाएं कपड़े

अगर कोई कपड़ा बहुत ज्यादा गीला है और आपको उसे जल्दी सुखाना है तो साफ और सूखे तौलिए की मदद ले सकते हैं. इसके लिए गीले कपड़े को सूखे तौलिए के ऊपर फैलाएं और फिर दोनों को एक साथ रोल कर लें. अब हल्के हाथों से दबाएं, ताकि तौलिया कपड़े का पानी सोख ले. इसके बाद कपड़े को हैंगर पर टांग दें और इस ट्रिक से कपड़ा जल्दी सूखने में मदद मिल सकती है. 

कपड़ों को फैलाकर टांगें

कपड़ों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर सुखाने से बचें. ऐसा करने से हवा कपड़ों तक ठीक से नहीं पहुंच पाती और उन्हें सूखने में ज्यादा समय लगता है. कपड़ों को हैंगर या स्टैंड पर थोड़ी दूरी बनाकर टांगें. शर्ट, स्वेटर और जैकेट को फैलाकर सुखाने से उनके आसपास हवा का बेहतर फ्लो बना रहता है.

विज्ञापन

पंखे की मदद लें

अगर सर्दियों में धूप नहीं निकल रही है तो कपड़ों को कमरे में पंखे के नीचे सुखा सकते हैं. पंखे की हवा कपड़ों के आसपास नमी को हटाने में मदद करती है. ध्यान रखें कि कपड़े एक-दूसरे से चिपके न हों और अगर कमरे में खिड़की है तो थोड़ी देर उसे खोलकर हवा आने-जाने दें. इससे कमरे की नमी भी कम होगी. 

धूप निकलते ही बाहर रखें कपड़े

सर्दियों में धूप कम निकलती है, इसलिए जब भी अच्छी धूप आए, कपड़ों को बाहर सुखाने के लिए रख दें. कोशिश करें कि कपड़ों को ऐसी जगह टांगें जहां सीधी धूप और हवा दोनों मिल सकें. कपड़ों को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वे सभी तरफ से अच्छी तरह सूख सकें. हालांकि, ऊनी और नाजुक कपड़ों को तेज धूप में रखने के बजाय छायादार जगह पर सुखाना बेहतर होता है. 

विज्ञापन

हेयर ड्रायर का करें इस्तेमाल

अगर आपको कोई छोटा कपड़ा तुरंत सुखाना है तो हेयर ड्रायर की मदद ले सकते हैं. इसके लिए ड्रायर को कम फ्लोम पर रखें और कपड़े को दूरी से सुखाएं. साथ ही, एक ही जगह पर लगातार गर्म हवा न डालें. ध्यान रखें कि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे कपड़ों पर करें जिनका फैब्रिक गर्मी सहन कर सकता हो. इसे गीले कपड़े या पानी के पास इस्तेमाल करने से बचें.

सर्दियों में कपड़ों से बदबू आने से कैसे बचाएं?

कई बार कपड़े देर तक गीले रहने की वजह से उसमें अजीब सी बदबू आने लगती है. इससे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें. 

विज्ञापन
  • कपड़े धोने के बाद उन्हें तुरंत सुखाने के लिए डालें. 
  • फिर वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े न भरें और एक-एक करके सुखाएं.
  • कपड़ों को अच्छी तरह धोएं, ताकि उनमें डिटर्जेंट जमा न रहे क्योंकि यह फिर काटने का काम करता है.
  • गीले कपड़ों को लंबे समय तक वॉशिंग मशीन या कपड़े धोने की टोकरी में न छोड़ें.

कपड़ों से बदबू आए तो क्या करें?

अगर कपड़ों से सीलन की बदबू आ रही है तो उसे प्रेस से सुखा लें. हल्की-हल्की प्रेस से कपड़ों को सुखाएं और कुछ देर के लिए हवा में रख दें.

इसे भी पढ़ें- होटल के तौलिये हमेशा मुलायम और जल्दी सूखते क्यों हैं? घर पर भी अपनाएं ये आसान लॉन्ड्री Tips

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola