Drink To Reduce Belly Fat: आजकल लोगों में बढ़ता वजन एक आम समस्या बन चुका है. लगभग हर कोई अपने बढ़ते वजन और चर्बी को लेकर परेशान है. ऐसे में सिर्फ वर्कआउट और डाइटिंग ही नहीं हेल्दी ड्रिंक्स भी बेली फैट कम करने में मदद कर सकती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फैट कटर ड्रिंक (Fat Cutter Drink) के बारे में बताएगें. लेकिन एक बात ध्यान रखिए कि कोइ भी ड्रिंक अकेले आपका वजन कम नहीं कर सकती. अच्छे रिज्लट देखने के लिए ड्रिंक के साथ-साथ सही वर्कआउट और डाइट भी जरुरी है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी है यह हेल्दी ड्रिंक.
यह भी पढ़ें – 40 की उम्र में मसल मास गिरने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, जानिए Muscle Mass बढ़ाने के लिए क्या खाना है जरूरी
कैसे बनाएं बैली फैट कम करने के लिए ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी, 1 चम्मच चिया सीड्स (Chia Seeds), आधा नींबू और कुछ पुदीना की पत्तियां लेनी होंगी. ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास साफ पानी में एक चम्मच चिया सीड्स 20 से 30 मिनट तक भिगो कर रख दें. 20-30 मिनट बाद इसमें आधे नींबू का रस डाल दें. ऊपर से इसमें कुछ पुदीना की पत्तियां डाल दें. पुदीना की पत्तियां डालने के बाद दोबारा अच्छे से मिला लें. ड्रिंक तैयार है. आप इसे पी सकते हैं.
ड्रिंक को कब पिएं
इस ड्रिंक को पीने का सबसे सही समय है सुबह-सुबह नाश्ते से लगभग 30 से 40 मिनट पहले का समय है. सुबह नाश्ते से पहले पेट बिल्कुल खाली होता है इसलिए इस ड्रिंक का असर दुगुना हो जाता है. सुबह खाली पेट ये ड्रिंक पीने से पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है.
बेली फैट कम करने में कैसे मदद करेगी ये ड्रिंक
चिया सीड्स में काफी अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता है जिससे ओवरईटिंग बहुत कम हो जाती है. बार-बार भूख लगने की दिक्कत भी कम हो जाती है.
किन बातों का रखें ध्यान
इस ड्रिंक को ज्यादा मात्रा में न लें, इसे ज्यादा मात्रा में लेना नुकसान कर सकता है. अगर आपको कोई भी पाचन से जुड़ी हुई दिक्कत है तो इस ड्रिंक को पीने से पहले डॅाक्टर की सलाह जरुर लें.
यह भी पढ़ें – सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए गर्म पानी में मिलाकर पी लें यह चीज, 10 मिनट में दिखने लगेगा असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines