आजकल चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए लोग फेशियल और महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर काफी पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप पता है कि पुराने जमाने में हमारी नानी-दादी कैसे अपनी स्किन का ख्याल रखती थीं. पहले न फेस वॉश हुआ करता था ना कोई क्रीम थी. पुराने जमाने में स्किन की देखभाल के लिए घर में मौजूद चीजों से बने उबटन का इस्तेमाल किया जाता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें पहले खूबसूरती बढ़ाने का काम करती थीं. बेसन, हल्दी, दही और शहद जैसी चीजों से देसी उबटन तैयार किया जाता था. इससे स्किन साफ और मुलायम रहती थी, जिसका इस्तेमाल आप भी कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Independence Day Special: हर साल खास रहा PM मोदी का 15 अगस्त लुक, देखें पगड़ी से लेकर पहनावे तक का अंदाज
घर पर देसी उबटन कैसे बनाएं?
इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अगर स्किन बहुत ड्राई है तो इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की जगह थोड़ा दूध भी मिलाया जा सकता है.
चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है?
सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें. अब तैयार उबटन को चेहरे और गर्दन पर पतली लेयर लगाएं. इसे करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. पूरी तरह सूखने से पहले हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ कर लें. इसके बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
क्यों फायदेमंद हो सकता है ये उबटन?
इसके फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं. इसका फायदा आपको इस्तेमाल करके देखना है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को यह फायदे मिल सकते हैं.
- बेसन- स्किन से तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है और स्किन को साफ महसूस कराता है.
- दही- इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन मुलायम महसूस हो सकती है.
- शहद- यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है.
- हल्दी- इसमें करक्यूमिन जैसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. आपको इससे काफी फायदा हो सकता है.
हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
अगर आपकी स्किन इस मिश्रण को अच्छी तरह सहन करती है तो इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. बहुत ज्यादा लगाने या रगड़ने से स्किन में जलन और रूखापन हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा-सा मिश्रण हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें. जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं. आंखों के आसपास भी उबटन लगाने से बचें.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
13 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 hr agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
18 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines