Gold Facial Step By Step: चेहरे की देखभाल के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं. फेस क्रीम से लेकर क्लीनिंग तक पर खास ध्यान दिया जाता है ताकि नॉर्मल दिनों के मुकाबले फेस्टिवल सीजन में खुद को ज्यादा खूबसूरत और फ्रेश दिखाया जा सके. हालांकि कई बार समय की कमी की वजह से पार्लर जाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे मौके पर आपको घर पर मौजूद चीजों का सहारा लेना चाहिए, क्योंकि आप बहुत ही आसानी से कुछ चीजों की मदद से कम समय में चेहरे पर नेचुरल ग्लो पा सकती हैं. आप सिर्फ 20 मिनट के अंदर गोल्ड फेशियल कर सकती हैं. लोहड़ी के दिन फेशियल के लिए आपको मार्केट से सामान खरीदने के बजाय नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिनसे आपके चेहरे पर गोल्डन ग्लो आएगा और आपके पैसे भी बचेंगे.
इसे भी पढ़ें- बच्चों से फोन की लत कैसे छुड़वाएं? पैरेंटिंग कोच ने बताया कैसे मिलेगा Mobile Addiction से छुटकारा
क्या होता है गोल्ड फेशियल? | What IS Gold Facial
गोल्ड फेशियल स्किन केयर का एक हिस्सा है, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड पार्टिकल्स से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए इसे हर कोई नहीं करवाता, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी सामग्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से फेशियल किया जा सकता है.
गोल्ड फेशियल के लिए क्या चाहिए?
सामग्री
- बेसन- 2 चम्मच
- हल्दी- चुटकी भर
- शहद- 2 चम्मच
- दूध- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
कैसे करें फेशियल?
- सबसे पहले चेहरे को हल्का गीला करें और दूध से साफ करें. इससे गंदगी और गंदा तेल बहुत आसानी से साफ हो जाएगा.
- अब एक कटोरी में बेसन, शहद, एलोवेरा जेल और बाकी सामान भी डालें. इसके बाद दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- फिर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और मसाज करें. इससे डेड स्किन हटेगी और स्किन स्मूद बनेगी.
- इस मास्क को चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें और सूखने के बाद ठंडे पानी से साफ कर लें.
- चेहरा धोने के बाद, एलोवेरा जेल और शहद लेकर हल्की मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा.
गोल्ड फेशियल करने के फायदे
- चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो
- स्किन सॉफ्ट और फ्रेश लगेगी
- चेहरे पर कोई नुकसान नहीं होगा
- डार्क सर्कल कम होंगे
- पार्लर के हजारों रुपये बचेंगे
इसे भी पढ़ें- Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines