Beauty Tips: सिर्फ 20 मिनट में यूं हो जाएगा गोल्ड फेशियल, लोहड़ी पर इंस्‍टेंट ग्‍लो पाने के लिए करेगा काम

Lohri Instant Glow: त्योहार के दिन अक्सर हमारे पास टाइम नहीं होता. इसलिए हर कोई पार्लर जाकर तैयार नहीं हो सकता. बेहतर होगा कि आप घर पर ही इन स्टेप्स की मदद से गोल्ड फेशियल करें.

Lohri Instant Glow

घर पर ही इन स्टेप्स की मदद से फेशियल करें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Gold Facial Step By Step: चेहरे की देखभाल के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं. फेस क्रीम से लेकर क्लीनिंग तक पर खास ध्यान दिया जाता है ताकि नॉर्मल दिनों के मुकाबले फेस्टिवल सीजन में खुद को ज्यादा खूबसूरत और फ्रेश दिखाया जा सके. हालांकि कई बार समय की कमी की वजह से पार्लर जाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे मौके पर आपको घर पर मौजूद चीजों का सहारा लेना चाहिए, क्योंकि आप बहुत ही आसानी से कुछ चीजों की मदद से कम समय में चेहरे पर नेचुरल ग्लो पा सकती हैं. आप सिर्फ 20 मिनट के अंदर गोल्ड फेशियल कर सकती हैं. लोहड़ी के दिन फेशियल के लिए आपको मार्केट से सामान खरीदने के बजाय नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिनसे आपके चेहरे पर गोल्डन ग्लो आएगा और आपके पैसे भी बचेंगे. 

इसे भी पढ़ें- बच्चों से फोन की लत कैसे छुड़वाएं? पैरेंटिंग कोच ने बताया कैसे मिलेगा Mobile Addiction से छुटकारा

विज्ञापन

क्या होता है गोल्ड फेशियल? | What IS Gold Facial 

गोल्ड फेशियल स्किन केयर का एक हिस्सा है, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड पार्टिकल्स से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए इसे हर कोई नहीं करवाता, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी सामग्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से फेशियल किया जा सकता है. 

गोल्ड फेशियल के लिए क्या चाहिए?

सामग्री

  • बेसन- 2 चम्मच
  • हल्दी- चुटकी भर
  • शहद- 2 चम्मच
  • दूध- 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

कैसे करें फेशियल?

  • सबसे पहले चेहरे को हल्का गीला करें और दूध से साफ करें. इससे गंदगी और गंदा तेल बहुत आसानी से साफ हो जाएगा.
  • अब एक कटोरी में बेसन, शहद, एलोवेरा जेल और बाकी सामान भी डालें. इसके बाद दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • फिर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और मसाज करें. इससे डेड स्किन हटेगी और स्किन स्मूद बनेगी.
  • इस मास्क को चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें और सूखने के बाद ठंडे पानी से साफ कर लें.
  • चेहरा धोने के बाद, एलोवेरा जेल और शहद लेकर हल्की मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा.

गोल्ड फेशियल करने के फायदे

  • चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो
  • स्किन सॉफ्ट और फ्रेश लगेगी
  • चेहरे पर कोई नुकसान नहीं होगा
  • डार्क सर्कल कम होंगे
  • पार्लर के हजारों रुपये बचेंगे

इसे भी पढ़ें- Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ