किराए के घर में रहना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है. पानी या बिजली के मीटर को लेकर कंडीशन अलग रहती हैं, लेकिन कुछ लोग दीवारों को लेकर भी कंडीशन रखते हैं. दीवारों पर छेद नहीं कर सकते और इस चीज का एग्रीमेंट होता है. इसकी वजह से दीवारों पर छेद नहीं कर सकते, जिसकी वजह से घर या कमरे की दीवारें काफी खाली लगती हैं. हालांकि, अगर आप अपने घर की दीवारों को सजाना चाहते हैं तो अपनी पसंद के हिसाब से सजाया जाए. इसके लिए आपको हमारी बताई गई टिप्स को फॉलो करना होगा. जरूरी नहीं कि ये टिप्स पूरी तरह से कामयाब हों, लेकिन आपको एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Teachers Day Special: अपने प्यारे टीचर के लिए बनाएं इंस्टेंट नारियल के लड्डू, मिनटों में तैयार होगी मिठाई
किराए के घर को डेकोरेट करने के टिप्स | How To Decorate Rented House
पील-एंड-स्टिक वॉलपेपर का करें इस्तेमाल
पूरे घर की दीवारों पर पेंट करवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लिविंग रूम में सोफे के पीछे या बेडरूम में बेड के पीछे की दीवार पर पील-एंड-स्टिक वॉलपेपर लगाया जा सकता है. इससे कमरे में तुरंत एक अलग और प्रीमियम फील आएगा. आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लोरल, वुडन, मार्बल, टेक्सचर या मिनिमल पैटर्न चुन सकते हैं.
फोटो फ्रेम कैसे लगाएं?
अगर आपको फोटो फ्रेम लगाना पसंद है तो रिमूवेबल एडहेसिव स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी मदद से आप वॉल गैलरी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक जैसे कई फ्रेम लेने के बजाय अलग-अलग फ्रेम चुनें.उन्हें लगाने से पहले फर्श पर रखकर पूरा डिजाइन तैयार कर लें और फिर इसका इस्तेमाल करें.
बड़ी चीजों को कैसे सजाएं?
घर या कमरे में बड़े मिरर, फ्रेम या आर्टवर्क करना चाहते हैं तो दीवार में ड्रिल करने से अच्छा है कि आप उन्हें दीवारों से टिका कर रखें. ऐसा लिविंग रूम में किया जा सकता है, क्योंकि फर्श पर रखा एक बड़ा फ्रेम लिविंग रूम का फोकल पॉइंट बन सकता है. इसके आसपास एक छोटा पौधा, फ्लोर लैंप या बास्केट भी रखा जा सकता है.
वाशी टेप का करें इस्तेमाल
गर आप बिना ज्यादा खर्च किए दीवार को नया लुक देना चाहते हैं तो वाशी टेप का इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है. इससे दीवार को सुंदर लुक दिया जा सकता है, क्योंकि अलग-अलग रंगों से कमरे को सजाया जा सकता है. बाकी आप इसका इस्तेमाल सामान को बॉर्डर बनाकर भी लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ट्रक के पीछे ‘Horn OK Please’ लिखने की क्या है वजह? जानिए इसके पीछे की कहानी
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines