Teachers Day Special: अपने प्यारे टीचर के लिए बनाएं इंस्टेंट नारियल के लड्डू, मिनटों में तैयार होगी मिठाई

इस बार अपने पसंदीदा टीचर के लिए बाजार की मिठाई के बजाय घर पर बने इन इंस्टेंट नारियल के लड्डुओं से मुंह मीठा कराएं और अपने गुरु के प्रति प्यार और सम्मान जताएं. 

how to make coconut ladoo

नारियल के लड्डू की रेसिपी. Image Credit- Freepik  

Teachers Day Special: आज यानी शिक्षक दिवस पर अगर आप अपने प्यारे टीचर को कुछ मीठा खिलाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो घर पर बने नारियल के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये लड्डू झटपट तैयार हो जाते हैं और स्वाद में भी बेहद लाजवाब लगते हैं. बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय इस बार अपने हाथों से बनाकर टीचर को खिलाएं. घर पर बने इन लड्डुओं में प्यार और अपनापन भी नजर आएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल के लड्डू की रेसिपी 

सामग्री

  • कद्दूकस किया हुआ नारियल- 2 कप 
  • कंडेंस्ड मिल्क-1 कप 
  • दूध- 2 बड़े चम्मच 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 
  • कटे हुए काजू-बादाम- 2 बड़े चम्मच 
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- सजाने के लिए 

विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही को हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें. ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा न बदले. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • मिश्रण को हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि यह कड़ाही के तले में चिपके नहीं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें. 
  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह हाथ से बनाने लायक गर्म रह जाए, तब हाथों पर हल्का सा घी लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं. 
  • तैयार लड्डुओं को सूखे नारियल में लपेटें और ऊपर से काजू या बादाम लगाकर सजा दें. आज के दिन टीचर के लिए सर्व करें. 
  • अगर आप लड्डुओं को और अच्छा बनाना चाहते हैं तो इसमें कई तरह की सामग्रियों का इस्तेमाल करें और लड्डू टीचर को बनाकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर साड़ी पहनकर जाना है स्कूल? इन 5 स्टाइलिंग टिप्स से पाएं एलिगेंट लुक  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ