---विज्ञापन---

होम डेकोर में लगेंगे चार चांद! सीढ़ियों की दीवारों या खाली जगहों को ऐसे बनाएं खूबसूरत

Ghar Ki Seediya Kaise Sajaye: घर में कई बार सामान इतना ज्यादा हो जाता है कि रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है. ऐसे में सामान को रखने के लिए सीढ़ियों की दीवारों का इस्तेमाल करें और अपने घर का सामान एडजेस्ट करें.

---विज्ञापन---

Decorate Staircase Tips: घर को खूबसूरत बनाने में सिर्फ फर्नीचर और डेकोरेट ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी जगहों पर दिया गया ध्यान भी बड़ा फर्क पैदा करता है. सीढ़ियों की दीवारें अक्सर खाली छोड़ दी जाती हैं, जबकि इन्हें क्रिएटिव तरीके से सजाकर पूरे घर का लुक बदला जा सकता है. अगर आपकी सीढ़ियों की दीवारें भी सूनी-सूनी लगती हैं तो इन आसान और स्टाइलिश आइडियाज की मदद से उन्हें अच्छा बना सकते हैं. आप भी अपनी खाली जगहों को भर सकते हैं, ताकि घर का सामान कम किया जा सके.

इसे भी पढ़ें- Monsoon Travel: बारिश के मौसम में घूमने के लिए भारत की 5 खूबसूरत जगहें, जहां प्रकृति दिखाती है अपना शानदार रूप

---विज्ञापन---

सीढ़ियों की दीवारों को कैसे करें डेकोरेट? | How To Decorate Do Staircase

  • सीढ़ियों की दीवार पर अलग-अलग आकार के फोटो फ्रेम लगाकर फैमिली फोटो गैलरी तैयार करें. इससे घर को पर्सनल स्पेस मिल जाएगा और कोना भी अच्छा लगेगा.
  • अगर आपको आर्ट पसंद है तो मॉडर्न पेंटिंग, कैनवास आर्ट या स्केच लगाएं. यह दीवार को एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देगा. आप अपनी पसंद के हिसाब से आर्ट कर सकते हैं.
  • छोटी-छोटी फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर उन पर पौधे, किताबें, कैंडल या शोपीस रखें. इससे दीवार खाली भी नहीं लगेगी और स्टोरेज भी बढ़ेगी.
  • सीढ़ियों के पास छोटे इंडोर प्लांट्स या हैंगिंग प्लांट्स लगाएं. हरियाली घर को फ्रेश रखती है और नेचुरल लुक देने का काम करती है.
  • छोटे या लंबे सजावटी शीशे लगाने से जगह बड़ी और रोशन दिखाई देती है. यह छोटे घरों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
  • आप सीढ़ियों पर कैबिनेट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बहुत ही ज्यादा फायदा होगा और आपका सारा सामान आ जाएगा.

इसे भी पढ़ें- ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों लिखा होता है? ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

First published on: Jul 23, 2026 03:20 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola