Monsoon Travel: बारिश के मौसम में घूमने के लिए भारत की 5 खूबसूरत जगहें, जहां प्रकृति दिखाती है अपना शानदार रूप
क्या आप भी इस मानसून बारिश का असली मजा लेना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं? आइए हम आपको बताते हैं भारत की 5 बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन, जो जीत लेती है दिल.

बारिश का मौसम आते ही भारत की कई जगहों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. हरियाली से ढके पहाड़, झरने और ठंडी हवाएं घूमने का अलग ही आनंद देती हैं. मानसून ट्रिप के लिए ये कुछ जगहें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं, जिसके बारे में हमने नीचे स्लाइड्स में बताई हैं.
वायनाड
2 / 7केरल का वायनाड मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है. यहां हरे-भरे जंगल, खूबसूरत झरने, पहाड़ और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह शानदार जगह है, यही वजह है कि हर मानसून में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.
कूर्ग
3 / 7कर्नाटक का कूर्ग यानी कोडागु मानसून में घूमने के लिए काफी मशहूर जगहों में शामिल है. बारिश के दौरान यहां के कॉफी बागान, धुंध से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं यात्रा को यादगार बना देती हैं. यहां जाने पर ऐसा लगता है कि मानों आप सपनों में हो.
लोनावला
4 / 7महाराष्ट्र का लोनावला मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बन जाता है. मुंबई और पुणे के पास स्थित यह जगह बारिश के समय हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है, कम बजट में लोग ज्यादातर यहीं जाने का प्लान बनाते हैं.
दार्जिलिंग
5 / 7पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग मानसून में एक अलग ही रूप दिखाता है. यहां के चाय बागान, पहाड़ी रास्ते, बादलों से ढके नजारे और ठंडा मौसम पर्यटकों को बेहद पसंद आता है. यहां जाने वाले पर्यटक अक्सर कहते हैं, मानसून का मजा कहीं है, तो वह दार्जिलिंग में है.
मेघालय
6 / 7मेघालय मानसून में घूमने के लिए भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां चेरापूंजी, मावलिननॉन्ग के शानदार झरने बारिश के मौसम में प्रकृति का अद्भुत नजारा पेश करते हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.
मानसून ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
7 / 7बारिश के मौसम में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें. पहाड़ी इलाकों में रास्तों की स्थिति, भूस्खलन और स्थानीय प्रशासन की सलाह का ध्यान रखना जरूरी है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें:- Ladakh Tour Package: लद्दाख घूमने का बड़ा मौका! अगस्त में IRCTC पूरा करेगा आपका ये