हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा-पाठ करती हैं ,व्रत रखती है और झूला झूलने की परंपरा भी निभाती हैं. यह माता पार्वती और भगवान शिव की खुशी के लिए जाता है. इसे दौरान महिलाएं हरे कपड़े, चूड़ियां पहनकर, लोकगीत गाते हुए झूला झूलती हैं, जिसका अलग ही मजा है. कहा जाता है कि ऐसा करना प्यार और शांति का प्रतीक है. अच्छे एक्सपीरियंस के लिए आप झूले को पारंपरिक लुक दे सकती हैं. इस लेख में आइए जानते हैं कि आप घर पर ही कैसे झूले को डेकोरेट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई
तीज पर झूले को डेकोरेट कैसे करें? | How To Decorate Teej Jhoola
फूलों से करें झूले को डेकोरेट
तीज की सजावट में फूलों का इस्तेमाल सबसे खूबसूरत लगता है. आप झूले की रस्सियों पर गेंदे, मोगरा या गुलाब के फूलों की लड़ियां लपेट सकती हैं. चाहें तो झूले के ऊपर फूलों की छोटी छतरी भी बना सकती हैं. इससे झूले को ट्रेडिशनल और फ्रेश लुक मिलेगा.
हरे रंग के कपड़े का करें इस्तेमाल
हरियाली तीज पर हरा रंग खास माना जाता है. आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और झूले की सीट पर हरे रंग की खूबसूरत चादर, कुशन या दुपट्टा इस्तेमाल कर सकते हैं. झूले के पीछे हरे रंग का कपड़ा लगाकर उस पर फूलों और पत्तियों से सजाएं.
पत्तियों और बेलों का करें इस्तेमाल
अगर आप झूले को नेचुरल और पारंपरिक लुक देना चाहती हैं तो असली हरी पत्तियों और बेलों का इस्तेमाल करें. यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. इन चीजों को झूले की रस्सियों और फ्रेम के चारों ओर इस तरह लगाएं और झूले की परंपरा को खास बनाएं.
रंग-बिरंगी चुनरी से दें राजस्थानी टच
झूले के पीछे या ऊपर बांधने के लिए हरे, पीले, लाल और गुलाबी रंग की चुनरियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. चुनरी के किनारों पर लगी गोटा-पट्टी, लटकन या मिरर वर्क झूले की खूबसूरती और बढ़ा देगा. यह डेकोरेट तीज के पारंपरिक माहौल के लिए एकदम परफेक्ट है.
झूले पर रखें खूबसूरत कुशन
आप झूले को अपने तरीके से सजाएं. घर में रखें सामान का इस्तेमाल करें और सुंदर लुक के लिए झूले पर ट्रेडिशनल प्रिंट वाले कुशन रखें. फूल-पत्ती, बांधनी या ब्लॉक प्रिंट वाले कुशन तीज की थीम के साथ अच्छे लगेंगे. आप कुशन के साथ छोटे रंगीन तकियों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
रंगोली के बिना अधूरा है सेलिब्रेशन
त्योहार को यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि आप झूले के नीचे या उसके आसपास फूलों और रंगों से छोटी-सी रंगोली बनाएं. रंगोली में पत्तियों, मोर, फूल या मेहंदी के डिजाइन बनाए जा सकते हैं. इसके चारों ओर छोटे दीये या फूलों की पंखुड़ियां रखने से फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें- मानसून में और भी खूबसूरत लगते हैं ये 5 ‘हिडन जेम’; इन जगहों के नजारे देख घर बसाने का कर जाएगा मन
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
58 mins agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
2 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
4 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
10 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines