मानसून में और भी खूबसूरत लगते हैं ये 5 'हिडन जेम'; इन जगहों के नजारे देख घर बसाने का कर जाएगा मन

क्या आप मानसून का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन ऐसी जगह जाकर जहां भीड़ न हो? आइए आपको बताते हैं 5 हिडन जेम्स के बारे में.

Hidden Monsoon Destinations In India
1 / 7

बारिश में हील स्टेशन घूमने का अपना अलग ही मजा है, जहां प्राकृतिक सुकून दिल और दिमाग को फ्रेश कर देता है. हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते और बारिश में वह बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं.  

विज्ञापन

चोपता

चोपता2 / 7

उत्तराखंड का चोपता मानसून में हरे घास के मैदानों, ठंडी हवा और धुंध से बेहद सुंदर दिखता है. अगर आप मसूरी आदि जगहों से बोर हो गए हैं, तो यहां की यात्रा प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

तवांग

तवांग3 / 7

अरुणाचल प्रदेश का तवांग बारिश में बादलों और हरियाली से घिरा नजर आता है. तवांग मठ, झीलें और सेला दर्रा यहां की खास पहचान हैं. बहुत भारी बारिश में यहां यात्रा करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह जगह काफी खूबसूरत है.

तीर्थन वैली

तीर्थन वैली4 / 7

हिमाचल की तीर्थन वैली में बारिश के बीच नदी की तेज धारा, देवदार के जंगल और पक्षियों की दूर से आती आवाज सुकून देते हैं. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के आसपास कई ऐसे नजारे हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.

विज्ञापन

अगुम्बे

अगुम्बे5 / 7

कर्नाटक का अगुम्बे अपने घने जगलों और भारी बारिश के लिए मशहूर है. मानसून में यहां मौजूद झरने, हरियाली काफी खूबसूरत लगती हैं. आप यहां मौसम की स्थिति का हाल देखकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

जीरो

जीरो6 / 7

अरुणाचल की जीरो घाटी बारिश के मौसम में हरे धान के खेतों और हल्की धुंध से मनमोहक बन जाती है. बांस के घर, शांत गांव और खुले प्राकृतिक नजारे फोटोग्राफी के लिए शानदार माहौल देते हैं. यहां की यात्रा करने पर आपका मन करेगा कि आप भी यहां एक घर बना ले.

विज्ञापन

इस चीज का भी रखे ख्याल

इस चीज का भी रखे ख्याल7 / 7

स्टोरी में दी गई जगहों की यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति, स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को जान लें, फिर उसके हिसाब से ट्रिप प्लान करें. साथ ही, अपने साथ जरूरी दवाइयां भी रखें और बेहतर रहेगा कि आप अपने साथ एक स्थानीय गाइड भी रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आपको ज्यादा परेशानी न हो. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: IRCTC का शानदार रॉयल राजस्थान टूर! 6 दिन में जयपुर-जोधपुर समेत 4 शहरों की कर सकेंगे सैर, फ्लाइट से होगा पूरा सफर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन