कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे अगर सही तरह से बनाया जाए तो स्वाद बिल्कुल नॉन वेज की तरह लगता है. हालांकि, इस बात को वो लोग बिल्कुल नहीं बता पाएंगे, जिन्होने नॉन वेज कभी चखा ही नहीं है. इसमें कोई दोराय नहीं है कि कटहल का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है. ग्रेवी वाला कटहल या सूखा कटहल आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके बावजूद लोग इसे बनाने से बचते हैं, क्योंकि इसे काटना कुछ लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल काम है. कटहल काटते ही इसमें से निकलने वाला सफेद, चिपचिपा लेटेक्स हाथों, चाकू और कटिंग बोर्ड पर चिपक जाता है. ऐसे में अगर भी सिर्फ इसलिए बचते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें और कटहल को आसानी से काटकर सब्जी का लुत्फ उठाएं.
इसे भी पढ़ें- चाय की पत्ती में भी हो सकती है मिलावट! खरीदने से पहले जान लें पहचान के ये आसान तरीके
हाथों और चाकू पर लगाएं तेल
कटहल काटने से पहले हाथों और चाकू की ब्लेड पर हल्का सा कुकिंग ऑयल लगा लें. सरसों, नारियल या कोई दूसरा तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. तेल की परत लेटेक्स को सीधे स्किन और ब्लेड पर चिपकने से रोकने में मदद करती है. हालांकि, आपको चाकू के हैंडल पर तेल नहीं लगाना है. इससे हाथ कटने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.
कटिंग बोर्ड के नीचे बिछाएं पेपर
कटहल का चिपचिपा रस केवल हाथों और चाकू पर ही नहीं लगता, बल्कि किचन स्लैब और कटिंग बोर्ड पर भी फैल सकता है. इसलिए काटने से पहले बोर्ड के नीचे अखबार, बटर पेपर या कोई ऐसी शीट बिछा लें जिसे बाद में आसानी से हटाया जा सके. इस दौरान आपको हल्का चाकू चलाना है, ताकि नीचे का बटर पेपर फट या कट न पाए.
पूरा कटहल एक साथ काटने की कोशिश न करें
बड़े कटहल को सीधे छोटे टुकड़ों में काटने के बजाय पहले इसे आधा और फिर जरूरत के हिसाब से छोटे हिस्सों में बांटें. इसके बाद बीच का सख्त सफेद कोर निकालें और धीरे-धीरे फल के हिस्से अलग करें. इससे कटहल को एक जगह रखना आसान रहेगा और काम भी कम गड़बड़ होगा.
चाकू पर बीच बीच में दोबारा तेल लगाएं
अगर काटते समय चाकू पर कटहल का गोंद जमने लगे तो उस पर दोबारा थोड़ा तेल लगा सकते हैं. लंबे समय तक कटहल काटने पर शुरुआती तेल की लेयर कम हो सकती है, इसलिए जरूरत के हिसाब से इसे दोहराया जा सकता है. आप तेल को दोनों हाथों पर लगाएं और फिर कटहल काटकर इस्तेमाल करें.
कटहल काटते वक्त सेफ्टी का रखें ध्यान
कटहल काटने के लिए मजबूत और तेज चाकू का इस्तेमाल करें और इसे स्थिर कटिंग बोर्ड पर रखें. हाथ और चाकू पर तेल लगाने के बाद पकड़ फिसलने का खतरा हो सकता है, इसलिए चाकू के हैंडल को सूखा रखें और काटते समय जल्दबाजी न करें. कटहल के लेटेक्स से लोगों में स्किन पर जलन या खुजली भी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- कुछ नया और टेस्टी खाने का मन है तो बनाएं स्टफ्ड मिनी पेपर्स, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 hr agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
2 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
3 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
5 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
6 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines