बरसात के मौसम में नमी, पसीने और स्कैल्प में मौजूद गंदगी के कारण कई लोगों को बाल टूटने और झड़ने की समस्या हो जाती है, जो धीरे-धीरे काफी ज्यादा बढ़ जाता ही. ऐसे में हर किसी के मन में गंजापन का डर सताने लगता है, कहीं ये झड़ते बाल, एक दिन उन्हें या जवानी में उन्हें गंजा न बना दें. ऐसे में घर में रखी प्याज आपकी काफी मदद कर सकती है. प्याज का घरेलू हेयर केयर में काफी इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है कि प्याज में सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प और बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप प्याज के रस को कैसे इस्तेमाल करके अपनी हेयर ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या दूध पीने से सांपों की हो जाती है मौत? जानिए नागपंचमी को लेकर विज्ञान का नजरिया
कैसे तैयार करें प्याज का रस?
प्याज का रस बनाने के लिए दो मध्यम आकार के प्याज लें और उन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब प्याज को मिक्सर में पीसकर महीन कपड़े या छलनी से छान लें. उसमें से जो तैयार रस निकले उसे जमा कर लें और चाहें तो इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं. आप इसमें कुछ हल्के प्राकृतिक पदार्थ के साथ मिलाकर लगा सकते हैं, उदाहरण के लिए, एलोवेरा जेल, शहद, अंडा आदि.
प्याज के साथ शहद या अंडे का इस्तेमाल
बालों की देखभाल के लिए प्याज के रस को शहद या अंडे के साथ मिलाकर भी हेयर मास्क बनाया जाता है. दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प पर करीब 20 मिनट बालों पर लगाएं, इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें. वहीं, एक चम्मच प्याज के रस में एक अंडा मिलाकर बालों की लंबाई पर लगाने से बालों को कंडीशनिंग मिल सकती है. अंडे में मौजूद प्रोटीन पोषण देने में मदद करता है, जबकि प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
एलोवेरा का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
आप चाहे तो प्याज के रस में एलोवेरा का भी इस्तेमाल करके हेयर मास्क बना सकते हैं. इसके लिए आपको प्याज के रस की जितनी मात्रा ही उतना ही एलोवेरा जेल उसमें मिलाएं आप चाहे तो 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं. इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें और 30 मिनट बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें.
इस बात का भी ध्यान रखें
जरूरी नहीं है हर बाल झड़ने के पीछे बरसात कारण हो, कई बार कुछ स्वास्थ्य कारणों के चलते भी ऐसी स्थिति बन सकती है. साथ ही, अगर अगर आपको प्याज से एलर्जी है या स्कैल्प पर पहले से कोई इंफेक्शन, घाव या गंभीर समस्या है तो इसका इस्तेमाल न करें. बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लें.
यह भी पढ़ें: पनीर, घी, खोया… कहीं आप भी तो नहीं खा रहे एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स? ऐसे पहचानें असली औ
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
7 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
10 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines