दिवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई की जाती है, पूरा लुक बदला जाता है और लोग नई चीजों को जगह देने के बारे में सोचते हैं. हालांकि, कई बार इतना बजट नहीं होता कि घर का फर्नीचर या कोई बड़ा सामान बदला जाए. सफाई करके भी पुरानी चीजों को नया लुक किया जा सकता है, लेकिन अगर बात फर्नीचर की है तो आप भी सफाई पर ध्यान दे सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि जैतून का तेल हर तरह की लकड़ी के लिए अच्छा होता है. हालांकि, हर तरह की लकड़ी या फर्नीचर की फिनिश पर इसका इस्तेमाल अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में इसे लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- अब वॉशिंग मशीन में ऐसे चमकाएं गंदे पड़े जूते, डैमेज से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पहले फर्नीचर की धूल साफ करें
फर्नीचर पर तेल लगाने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है. इसके लिए मुलायम और सूखे कपड़े से धूल हटाएं. अगर सतह पर दाग या गंदगी है तो लकड़ी की फिनिश के क्लीनर का इस्तेमाल करें. इसके बाद फर्नीचर को पूरी तरह सूखने दें और फिर हल्के कपड़े से सफाई करें.
जैतून का तेल लगाने से पहले करें पैच टेस्ट
अगर आप जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले फर्नीचर के किसी छिपे हुए हिस्से पर बहुत थोड़ी मात्रा लगाकर टेस्ट करें. अगर इसका रंग या फिनिश नहीं बदल रहा है और कहीं चिपचिपापन भी नहीं है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर दाग पड़ गया है या तेल चिपचिपा रह जाता है तो इसका इस्तेमाल न करें. खासकर एंटीक फर्नीचर, बिना पॉलिश वाली लकड़ी और महंगे फर्नीचर पर इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट जरूर करके देखें.
कैसे करें तेल का इस्तेमाल?
- सबसे पहले एक साफ कपड़ा लें और 1 से 2 चम्मच जैतून का तेल निकालें.
- अब फर्नीचर को साफ करें और कपड़े की मदद से तेल को सोफे पर लगाएं.
- हल्के हाथों से सोफे की पॉलिश करें और फिर साफ कपड़े से तेल को साफ कर दें.
मुलायम कपड़े से करें सफाई
फर्नीचर की चमक लाने के लिए सही तरीके से सफाई करना सबसे जरूरी है. लकड़ी की फिनिश के हिसाब से पॉलिश या केयर प्रोडक्ट को मुलायम कपड़े पर लगाएं और सोफे पर इस्तेमाल करें. इसके बाद साफ कपड़े से प्रोडक्ट हटा दें और जैतून के तेल को लकड़ी की पॉलिश का ऑप्शन न मानें. यह हर तरह के फर्नीचर पर एक जैसी चमक नहीं देता और समय के साथ धूल चिपकाने जैसी समस्या भी पैदा कर सकता है.
लकड़ी के फर्नीचर की चमक बनाए रखने के टिप्स
- अपने फर्नीचर को रोजाना साफ करें और धूल-मिट्टी को हटाएं.
- लकड़ी पर सीधे पानी न डालें और सफाई के बाद सोफा सूखा रखें.
- दाग हटाने के लिए तेज केमिकल या खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें.
- फर्नीचर की फिनिश के हिसाब से सही पॉलिश का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- Grey Hair Tips: सफेद बालों को छिपाने के लिए लगाते हैं डाई? इन घरेलू तरीकों से बाल हो सकते हैं काले
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
5 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
7 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
21 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines