अब वॉशिंग मशीन में ऐसे चमकाएं गंदे पड़े जूते, डैमेज से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्या आप भी अपने जूतों को धोना चाहते हैं, लेकिन हाथ से धोने के कारण मटेरियल खराब हो जाता है? आइए आपको बताते हैं कैसे आप वॉशिंग मशीन से अपने गंदे जूते धो सकते हैं.

SHOES WASHING
1 / 6
क्या वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं गंदे जूते? सफाई के इस तरीके को जानना है जरूरी (Image: AI)

जूते रोजाना इस्तेमाल होते हैं, इसलिए उन पर धूल-मिट्टी और गंदगी जल्दी जमना हो जाती है, जो कि आम बात है. खासतौर से सफेद जूतों पर तो छोटी-सी गंदगी भी साफ नजर आती है. इन्हें बार-बार हाथ से रगड़ने के बजाय सही तरीके से अगर वॉशिंग मशीन से धोया जाए, तो जूते नए जैसे हो सकते हैं.  

विज्ञापन

सबसे पहले लेबल जरूर चेक करें

सबसे पहले लेबल जरूर चेक करें2 / 6

जूते मशीन में डालने से पहले उनके लेबल पर दिए गए सफाई संबंधी निर्देश जरूर पढ़ें. अगर उस पर मशीन वॉश मना हो, तो जूतों को मशीन में डालने की गलती न करें. इससे जूतों का आकार, रंग या मटेरियल खराब हो सकता है.

विज्ञापन

फीते और इनसोल निकाल दें

फीते और इनसोल निकाल दें3 / 6

मशीन में जूते डालने से पहले उनके फीते और इनसोल अलग कर लें. इन्हें अलग से साफ किया जा सकता है. जूतों के तलवों पर चिपकी मिट्टी और धूल को भी पहले मुलायम ब्रश या कपड़े की मदद से हटा दें, ताकि मशीन में ज्यादा गंदगी न जाए.

मेश बैग या तकिए का कवर इस्तेमाल करें

मेश बैग या तकिए का कवर इस्तेमाल करें4 / 6

साफ किए हुए जूतों को सीधे मशीन के ड्रम में डालने के बजाय मेश लॉन्ड्री बैग में रखें. अगर आपके पास ऐसा बैग नहीं है, तो पुराने तकिए के कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे जूते मशीन में इधर-उधर ज्यादा नहीं टकराएंगे.

विज्ञापन

धोने के बाद ऐसे सुखाएं

धोने के बाद ऐसे सुखाएं5 / 6

धुलाई पूरी होने के बाद जूतों को तुरंत मशीन से निकालकर हवादार जगह पर रखें. उनका आकार बनाए रखने के लिए अंदर साफ कपड़ा या पेपर टॉवल भर सकते हैं. सुखाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि, जूतों को ड्रायर की तेज गर्मी या सीधी धूप में सुखाएं, क्योंकि इससे मटेरियल खराब हो सकता है.

हर जूता मशीन में न डालें

हर जूता मशीन में न डालें6 / 6

वॉशिंग मशीन में जूते धोना आसान जरूर है, लेकिन हर तरह के जूते इसके लिए सही नहीं होते. कैनवास, कॉटन, नायलॉन और पॉलिएस्टर से बने कुछ जूते मशीन में धोए जा सकते हैं. वहीं चमड़े, साबर और सजावटी सामग्री वाले जूतों को मशीन से दूर रखें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ, मिनटों में निकल जाएगी गंदगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन