टॉयलेट सीट से पेशाब के दाग कैसे हटाएं? यहां जानिए बिना रगड़े साफ करने के लिए क्या करना चाहिए 

Peshab Ke Dhabbe Kaise Saaf Kare: टॉयलेट पर अक्सर पेशाब के धब्बे पड़ने लगते हैं, जिसे साफ करने में बहुत ही आलस आती है. ऐसे में हमारे बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं, जिनकी मदद से बिना रगड़े धब्बे साफ किए जा सकते हैं. 

Peshab Ke Dhabbe Kaise Saaf Kare

टॉयलेट सीट से पेशाब के दाग कैसे हटाएं? Image Credit- Shutterstock

How To Clean Urine Stains: टॉयलेट एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं. नमी, गंदगी और लगातार इस्तेमाल होने की वजह से यहां पर कीटाणु बहुत ही तेजी से फैलते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इसे नियमित तौर पर साफ करना जरूरी है. हालांकि, कई बार दिन में दो बार साफ करने की भी जरूरत पड़ती है. बार-बार इस्तेमाल होने की वजह से टॉयलेट गंदा होता रहता है, इसलिए इसे साफ रखने के लिए आप टॉयलेट क्लीनर, माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल, टॉयलेट टैबलेट या फ्रेशनर लगाना आदि का इस्तेमाल करें. अगर सीट पर जरूरत से ज्यादा पेशाब के धब्बे नजर आ रहे हैं तो आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से आसानी से साफ करते हैं. इस दौरान आपको रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं टॉयलेट साफ करने के आसान टिप्स क्या हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट सीट से पेशाब के दाग कैसे हटाएं? | How To Clean Urine Stains

  • आप धब्बे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा या सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दाग बहुत ही आसानी से साफ हो जाएंगे, जिसके लिए आपको सीट पर ढेर सारा बेकिंग सोडा डालना होगा. ऊपर से सफेद सिरका डालें और 20 मिनट के लिए छोड़ने के लिए रख दें. अब हल्के गर्म पानी से दाग को साफ करें.
  • नींबू और नमक का इस्तेमाल भी दाग को साफ करने के लिए किया जा सकता है. आप नींबू का रस और नमक मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं, जिससे दाग बहुत ही आसानी से साफ हो जाते हैं. आपको बस दाग के ऊपर नींबू का रस डालना होगा और 15 मिनट बाद पानी से साफ कर लेना है.
  • ब्लीच की मदद से भी टॉयलेट सीट को साफ किया जा सकता है. आप पानी में ब्लीच डालकर सीट पर डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर पानी की मदद से ब्लीच को साफ कर लें. इससे दाग साफ भी हो जाएंगे और सीट सफेद भी हो जाएगी.

पीले सीट को चमकाने के लिए क्या करें? 

इसके लिए आपको टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना होगा. पेस्ट को सिरके के साथ मिलाकर सीट पर डालें और कुछ देर रहने के बाद गर्म पानी से साफ कर लें. इससे सीट काफी हद तक साफ हो जाएगी, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सीट रोजाना साफ की जाए, वरना इसे साफ करना मुश्किल हो सकता है.

रोजाना सफाई करने का तरीका

सीट पर बेकिंग सोडा का पानी डालकर इस्तेमाल करें.
हफ्ते में 2 बार हल्का क्लीनर डालकर सीट को साफ करें.
दाग जमने ना दें, ताकि आपको रगड़ने की जरूरत ना पड़े. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ