हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएंगे Switch Boards, नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

Switch Board Cleaning Hacks: दीवार पर लगे स्विच बोर्ड्स अक्सर ही पीले पड़ जाते हैं और उनपर धूल-मिट्टी जमने लगती है. ऐसे में इन पीले पड़े स्विच बोर्ड्स की सफाई करने के जबरदस्त हैक्स यहां दिए गए हैं.

विज्ञापन
इस तरह मिनटों में साफ होंगे पीले पड़े स्विच बोर्ड्स. Image Credits - AI

How To Clean Switch Boards: घर की सफाई होती है तो अक्सर ही सफेद प्लास्टिक के स्विच बोर्ड्स गंदे होकर पीले नजर आने लगते हैं. जिन स्विचेस का रोजाना इस्तेमाल होता है वो तो फिर भी साफ दिखते हैं लेकिन उनके आस-पास के स्विचेस गंदगी से भरे दागदार नजर आते हैं. ऐसे में इन स्विचेस की सही तरह से सफाई करना बेहद जरूरी होता है. अगर दिवाली की सफाई शुर कर दी है तो यहां जानिए किस तरह इन स्विचेस (Switches) को भी साफ किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर, दिवाली से पहले चमक जाएंगे पूजा के बर्तन

कैसे करें स्विच बोर्ड्स की सफाई

स्विच बोर्ड की सफाई में सबसे पहले साफ और सूखे कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है. स्विचेस की ऊपरी गंदगी के लिए हल्के हाथ से इसे घिसें और बहुत ज्यादा जोर ना लगाएं नहीं तो ऊपरी परत निकल सकती है.

विज्ञापन

अब साबुन वाला पानी लें और कपड़े को इस पानी से हल्का सा छुआकर फिर स्विच बोर्ड को साफ करें. अगर कपड़े पर पानी ज्यादा लग जाए तो इसे निचोड़ना ना भूलें. ध्यान रहे कि पानी स्विच बोर्ड्स के अंदर नहीं जाना चाहिए.

बेकिंग सोडा आ सकता है काम

विज्ञापन

स्विच बोर्ड्स को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़े से पानी में बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को कपड़े की मदद से स्विच बोर्ड पर लगाएं और कुछ देर लगाकर रखने के बाद दूसरे कपड़े से स्विच को साफ करें. बेकिंग सोडा स्विच की चिकनाहट को हटाने में असरदार होता है.

सफेद सिरका भी आएगा काम

विज्ञापन

बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका (White Vinegar) को मिलाकर घोल तैयार कर लें. इस घोल को कपड़े के किनारे पर लगाएं और स्विच बोर्ड को साफ करें. सिरका स्विच बोर्ड की गंदगी को ढीला करता है जिससे स्विचेस को साफ करना आसान हो जाता है.

कॉटन बड्स से स्विच के किनारों की करें सफाई

विज्ञापन

स्विच बोर्ड में स्विच के किनारों के डिजाइन के अंदर की परत में भी धूल और मिट्टी चली जाती है. इस मिट्टी और गंदगी को साफ करने के लिए कॉटन बड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. कॉटन बड्स का आराम से इस्तेमाल करें ताकि गंदगी और ज्यादा अंदर की तरफ ना धंसे.

सॉफ्ट ब्रश भी आएगा काम

विज्ञापन

स्विच बोर्ड की सफाई में सॉफ्ट ब्रश या सॉफ्ट टूथब्रश इस्तेमाल किया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप ब्रश को जोर से ना घिसें.

यह भी पढ़ें- नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola