Rugs Cleaning: त्योहार आने लगे हैं और ऐसे में घर की सफाई शुरू हो गई है. इस दौरान घर के कोने-कोने की सफाई की जाती है और घर के फर्श से लेकर दीवारें और छत तक चमकाए जाते हैं. घर के पायदान और कालीन की भी इस दौरान सफाई की जाती है. पायदान को कुछ हफ्तों में साफ किया जाता है और कालीन तो महीनों में एक बार साफ किए जाते हैं. ऐसे में इनपर गंदगी गहराई तक जम जाती है और ठीक तरह से सफाई करना जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह घर के पायदान और कालीन को साफ किया जा सकता है. यहां बताए तरीके और हैक्स आपके बेहद काम आएंगे.
यह भी पढ़ें – उखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री या पेंटर को बुलाए ही बन जाएगा काम
कॉटन के पायदान या कालीन को कैसे करें साफ
सबसे पहले पायदान या कालीन को अच्छे से झाड़कर साफ करें. इसके बाद स्पॉट क्लीन करें. पायदान पर जहां भी दाग हो उसपर डिटर्जेंट या लिक्विड डिशवॉश को डालकर गीले कपड़े से साफ करें. कोशिश करें कि पायदान को बहुत तेजी से ना घिसें नहीं तो इसके रेशे डैमेज हो सकते हैं.
अब पायदान को साबिन पानी में भिगोकर धो लें. पायदान का रंग फीका ना पड़े इसके लिए ठंडे पानी में डिटर्जेंट डालकर धो लें. जब पायदान धुल जाए तो इसे सुखाने के लिए रख दें. इसे छांव में सीधा फैलाकर सुखाएं. लंबे समय तक इसे धूप में सुखाने पर रंग फीके पड़ने लगते हैं.
पायदान से बदबू हटाने के लिए क्या करें
पायदान से बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा पाउडर को पायदान पर छिड़क दें. इसके बाद 30 से 60 मिनट के लिए रखे रहने देने के बाद पायदान को अच्छे से झाड़ें या वैक्यूम से साफ कर लें.
जूट का पायदान कैसे होगा साफ
जूट के पायदान को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश, माइल्ड डिटर्जेंट, बेकिंग सोडा और माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि जूट के पायदान को पानी से नहीं धोया जाता है. इस पायदान को साफ करने के लिए जहां भी दाग हो वहां गीले कपड़े से इसे स्पॉट करने की कोशिश करें. इसके बाद बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. अब इस पायदान को अच्छी हवादार जगह पर सूखने के लिए छोड़ दें.
बड़े कालीन को कैसे करें साफ
- बड़े कालीन की सफाई के लिए इसे सबसे पहले सॉफ्ट ब्रश से साफ करें जिससे इसके ऊपर चिपके बाल या बारीक कूड़ा हट जाए.
- इसके बाद पूरे कालीन पर बेकिंग सोडा छिड़क दें जिससे कालीन से आने वाली बदबू को कम किया जा सके. बेकिंग सोडा को कालीन पर 15 से 30 मिनट रखा जा सकता है. इसके बाद झाड़ू से कालीन को साफ कर लें जिससे बेकिंग सोडा हट जाए.
- अब 2 हिस्से पानी और एक हिस्से सफेद सिरके को साथ मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और पूरे कालीन पर स्प्रे करें. इससे गंदगी और दाग हटेंगे. इसमें माइल्ड डिश सोप भी डाला जा सता है.
- अब कालीन को साफ पानी में डुबोकर साफ करें और फैलाकर सुखाने के लिए रख दें. कालीन सूख जाने के बाद कमरे में फिर से फैला दें.
यह भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे स्टोर करें? यहां जानिए कपड़ों को बिना वॉर्डरोब स्टोर करने का सही तरीका
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines