ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी अपने ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक की वजह से काफी पसंद की जाती है. झुमके, नेकलेस, चूड़ियां और अंगूठियां किसी भी सिंपल आउटफिट को खूबसूरत बना सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने या सही तरीके से स्टोर न करने पर इनका रंग काला या फीका पड़ सकता है. अगर आपकी पसंदीदा ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी अपनी चमक खो चुकी है तो उसे साफ करने के लिए घर पर कुछ आसान तरीके आजमा सकती हैं, हालांकि, किसी भी हैक को इस्तेमाल करने से पहले ज्वेलरी के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर ज्वेलरी की फिनिश और कोटिंग अलग हो सकती है. कई बार ज्वेलरी के ऊपर की कोटिंग खराब हो जाती है.
इसे भी पढ़ें- प्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
हल्के साबुन और पानी से करें सफाई
अगर ज्वेलरी पर सिर्फ धूल या हल्की गंदगी जमा हुई है तो सबसे पहले इसे हल्के साबुन और पानी से साफ करने की कोशिश करें. एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा-सा माइल्ड लिक्विड सोप मिलाएं. मुलायम कपड़े या कॉटन से ज्वेलरी को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद इसे साफ पानी से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें.
टूथपेस्ट से हल्की करें सफाई
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर जमी गंदगी को हटाने के लिए थोड़ी मात्रा में नॉन-जेल, हल्के टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे मुलायम कपड़े पर लगाकर ज्वेलरी पर बहुत हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद गीले कपड़े से टूथपेस्ट हटाएं और ज्वेलरी को अच्छी तरह सुखा लें. हालांकि, सफाई के दौरान आप हल्का टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. साथ ही, फिर इसे बार-बार इस्तेमाल करने या जोर से रगड़ने से ज्वेलरी की फिनिश खराब हो सकती है.
नींबू से करें सफाई
नींबू में मौजूद एसिडिक तत्व जमी गंदगी हटाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर सीधे नींबू रगड़ना हर बार सही नहीं होता. इससे ज्वेलरी की फिनिश या कोटिंग इफेक्ट हो सकती है. इसलिए इस तरीके को आजमाने से पहले ज्वेलरी के किसी छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर टेस्ट करें. बाकी नींबू के साथ बेकिंग सोडा मिलाया जा सकता है.
ज्वेलरी को नमी से बचाकर रखना
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए उसकी सफाई से ज्यादा जरूरी सही स्टोरेज है. इसे बाथरूम या नमी वाली जगह पर रखने से बचें. हर पीस को अलग छोटे एयरटाइट पाउच या ज्वेलरी बॉक्स में रखें और परफ्यूम, हेयर स्प्रे, क्रीम या पानी के सीधे इस्तेमाल से बचाएं. इससे कालापन बढ़ने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें- गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
4 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
21 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines