How To Clean Kitchen Sink: घर की रसोई में लगा किचन हमारी सोच से ज्यादा गंदा हो सकता है. यह सिंक जिसमें बर्तन चमकाए जाते हैं असल में जर्म्स का घर हो सकता है. बर्तनों के जर्म्स और पानी के दाग से किचन का सिंक गंदा हो जाता है. यह सिंक ज्यादातर स्टील का होता है और ऐसे में इसकी भी उसी तरह सफाई करना जरूरी है जेसे बर्तनों की होती है. लेकिन, रोज-रोज यह करना आसान नहीं होता है. लेकिन, यहां आपके लिए ऐसा नुस्खा दिया गया है जिसकी मदद से आप किचन के सिंक (Kitchen Sink) को हफ्ते में एक बार भी अगर साफ कर लेंगे तो पूरा हफ्ता सिंक चमकता रहेगा.
यह भी पढ़ें – टाइल्स के बीच में जम गई है गंदगी तो ऐसे करें सफाई, बिना ज्यादा घिसे ही साफ हो जाएंगी काली लकीरें
कैसे करें किचन सिंक की सफाई
किचन सिंक की सफाई के लिए कुछ बेसिक टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे स्पॉन्ज, स्क्रब या ब्रश, माइक्रोफाइबर क्लॉथ, टूथब्रश, सिंक स्टेनर्स और रबड़ ग्लव्स.
विनेगर का घोल – किचन सिंक की सफाई के लिए सफेद सिरके यानी विनेगर (Vinegar) का घोल तैयार किया जा सकता है. इस घोल के लिए विनेगर को पानी के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर साफ किया जा सकता है. विनेगर के घोल को सिंक में डालें और 15 मिनट बाद इसे ब्रश से घिसें और फिर साफ करें. सिंक को इस तरह हफ्ते में एक बार साफ किया जा सकता है. इसका एक फायदा यह भी है कि जब यह पानी किचन की नाली या पाइप से निकलेगा तो उसे भी साफ करता जाएगा.
बेकिंग सोडा – सिंक की सफाई में बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल भी हो सकता है. बेकिंग सोडा को सिंक पर फैला दें. इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद सिंक को ब्रश की मदद से घिसें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें.
नींबू का रस – घर पर ही क्लीनर बनाने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. नींबू के रस को या फिर नींबू को बीच से आधा काटकर पूरे सिंक पर मलें. इसे कुछ देर रखा रहने दें और फिर धोकर हटा लें. सिंक की चिकनाहट और चिपचिपाहट इस तरह से हट जाती है.
स्टेनलेस स्टील के सिंक के लिए कैसा क्लीनर चुनें
अगर आप बाजार से या घर पर ही सिंक के लिए क्लीनर बनाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि इसके लिए नॉन अब्रेसिव क्लीनर चुनें. विनेगर, डिश सॉप या बेकिंग सोडा इस्तेमाल किया जा सकता है. अग्रेसिव क्लीनिंग पैड्स या कांटेदार जूने का इस्तेमाल ना करें. इससे स्टेनलेस स्टील पर निशान पड़ सकते हैं.
स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें साफ
- सबसे पहले किचन के सिंक पर जमी गंदगी को हटाएं. इसके लिए स्पॉन्ज या टिशू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसके बाद डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. विनेगर या बेकिंग सोडा वगैरह डालकर कुछ देर रखें.
- अब ब्रश लेकर सिंक को घिसें और साफ करें. फिर पानी डालकर गंदगी निकाल दें.
- आखिर में माइक्रोफाइबर कपड़े से सिंक को साफ किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कीबोर्ड दिखता है साफ लेकिन अंदर भरी होती है गंदगी, ऐसे करें सही तरीके से सफाई
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines