दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हिंदू धर्म में दिवाली से पहले घर की सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी से पहले घर के हर कोने की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी होता है. हालांकि, कुछ लोगों को साफ-सफाई का टाइम नहीं मिल पाता है. किचन से लेकर बेडरूम, बाथरूम और बालकनी तक हर जगह ध्यान देना पड़ता है. अगर आप भी छोटी दिवाली से पहले कम समय में घर को चमकाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं. इन टिप्स की मदद से न सिर्फ आपका काम आसान हो जाएगा, बल्कि घर दिवाली से पहले साफ हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Diwali Special Recipe: दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएंगे पसंद
सबसे पहले घर का फालतू सामान हटाएं
घर की सफाई शुरू करने से पहले उन चीजों को अलग कर लें, जिनका इस्तेमाल आप लंबे समय से नहीं कर रहे हैं. पुराने अखबार, खराब डिब्बे, टूटे खिलौने और बेकार सामान घर में जगह घेरते हैं. इन्हें हटाने से सफाई करना आसान हो जाता है और इस्तेमाल करने वाली चीजों को जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं.
पंखे और लाइट्स की करें सफाई
अक्सर घर की सफाई करते समय पंखे, ट्यूबलाइट और झूमर पर ध्यान नहीं दिया जाता. इनमें काफी धूल जमा हो जाती है. इसलिए सबसे पहले सूखे कपड़े या माइक्रोफाइबर डस्टर से पंखों और लाइट्स की सफाई करें और झूमर को साफ करते वक्त बिजली का स्विच बंद रखें. इसके अलावा, आप पंखे या लाइट्स को हल्के गीले साफ करके पंखे को साफ करें.
किचन की सफाई पर दें खास ध्यान
किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. दिवाली से पहले किचन के स्लैब, गैस स्टोव, कैबिनेट और सिंक की अच्छी तरह सफाई करें. फ्रिज से एक्सपायर हो चुकी चीजें निकाल दें और मसालों के डिब्बों और स्टोरेज कंटेनर को भी साफ करके रखें. बाकी अगर कोई डिब्बा खराब है तो इसे निकालकर फेंक दें.
खिड़कियों और दरवाजों को करें साफ
घर की खिड़कियों और दरवाजों पर धूल और दाग जमा हो जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के क्लीनर का इस्तेमाल करें. खिड़कियों के शीशे और दरवाजों के हैंडल भी अच्छी तरह साफ करें. इससे घर ज्यादा चमकदार दिखाई देगा. बाकी दिवाली की सफाई में बाथरूम को नजरअंदाज न करें.
फर्श की अच्छी तरह करें सफाई
घर के सभी कमरों में झाड़ू-पोछा लगाएं और फर्नीचर के नीचे और कोनों में जमा धूल को भी साफ करें. फर्श के लिए उपयुक्त क्लीनर का इस्तेमाल करें. फिर सफाई के दौरान अलग-अलग केमिकल क्लीनर को आपस में न मिलाएं, खासकर ब्लीच और एसिड या अमोनिया वाले प्रोडक्ट्स को रखें.
इसे भी पढ़ें- Diwali Pollution Tips: दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस की सेहत का ऐसे रखें ख्याल
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines